220KM तक रेंज वाली ये हैं इंडिया की बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक, हर महीने होगी हजारों की बचत

Join Us icon

Best Electric Bikes in India: अगर आप भी पेट्रोल के बढ़े हुए दामों से छुटकारा पाने के लिए एक नई और बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike India) खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इस समय इंडिया में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक बाइक (Best Electric Bikes in India 2022) 04को लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन, अभी भी ग्राहकों के मन में इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदते वक्त लोगों के मन में बड़ा सवाल इनकी राइडिंग रेंज को लेकर है। इसी को देखते हुए हमने आपने इस आर्टिकल में देश में मौजूद पांच ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक की जानकारी देने वाले हैं, जिनकी राइडिंग रेंज और टॉप स्पीड बहुत की शानदार है।

Best Electric Bikes in India

    • Tork Kratos
    • Komaki Ranger Electric Cruiser
    • Revolt R400
    • Cyborg Bob-e Bike
    • Odysse Evoqis Electric Bike
    • Nahak P-14
    • Atumobile Atum 1.0

Tork Kratos

tork-kratos-1

इस इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था। Tork Kratos Electric Bike की कीमत 1.08 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि एक्स-शोरूम पुणे की का प्राइस है यह प्राइस राज्य और सरकारी सब्सिडी सहित। इसके अलावा Tork Kratos R की कीमत 1.23 लाख (एक्स-श पुणे) है जो कि सब्सिडी के बिना है। अगर बात करें इस बाइक के फीचर्स की तो Kratos R मोटरसाइकिल में फास्ट चार्जिंग के अलावा कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे जियोफेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, ट्रैक मोड के साथ-साथ स्मार्ट चार्ज एनालिसिस मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है। वहीं, सर्टिफाइड रेंज 180 किलोमीटर है जबकि असली रेंज 120 किलोमीटर है।

Komaki Ranger Electric Cruiser

komaki-ranger-e-bike

बाइक को Garnet Red, Deep Blue और Jet Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं, Komaki Ranger की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसका प्राइस 1,68,000 रुपए रखा है जो कि एक्स-शोरूम प्राइस है। Ranger में 4kW का बैटरी पैक है, जो भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए सबसे बड़ी है। सिंगल चार्ज में राइड रेंज 180-220 किलोमीटर की मिलेगी। इसके अलावा इसमें 4000-वाट मोटर है।

Revolt R400

revolt-rv400

R400 ई-बाइक 150 किमी तक की फुल चार्ज बैटरी रेंज के साथ आती है और 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करती है। बाइक में 3kW का मिड-ड्राइव मोटर लगा है जो 3.24kWh लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। इसके अलावा यह MyRevolt नाम की एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन के साथ से कनेक्ट हो जाती है जो कि डाटा जैसी कई कनेक्टिविटी सुविधाओं का लाभ देता है। यह दो कलर और 2 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1,16,027 से 1,24,677 रुपए तक एक्स शोरूम है।

Cyborg Bob-e Bike

cyborg-bob-e-bike

इस बाइक में कंपनी ने 2.88 kWh लिथियम-आयन बैट्री दी है। साथ ही इस बाइक को 85 किलोमीटर प्रति घंटे के स्‍पीड की टॉप स्पीड पर चलाया जा सकता है। अगर बात करें रेंज की तो यह सिंगल चार्ज में अधिकतम 110 किलोमीटर का दावा करती है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक को घर में आसानी से चार्ज किया जा सकता है। चार्ज के लिए 15 amp फास्ट होम चार्जर दिया गया है। इसकी कीमत Rs 94,999 (ex-showroom) है।

Odysse Evoqis Electric Bike

odysse-evoqis

Odysse Evoqis एक शानदार स्पोर्टी लुक के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। इस ई-बाइक को 5 अलग-अलग कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,58,349 रुपए एक्स शोरूम है। वहीं, यह एक बार चार्ज होने के बाद 140 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक की है। साथ ही इस ई-बाइक को एक बार में चार्ज करने के लिए 6 घंटे तक का समय लगता है।

Nahak P-14

135kmph Speed Nahak P-14 Electric Motorcycle launch india price range pre booking start

Nahak P-14 इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे खास बात इसकी हाई-स्पीड है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक की टॉप स्पीड 135kmph है। इसके अलावा कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर, रियर पैसेंजर के लिए फुट रेस्ट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। Nahak Motors ने अपनी हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये तय की है।

Atumobile Atum 1.0

atum-1-0-electric-bike-price

Atum 1.0 को हैदराबाद बेस्ड स्टार्टअप Atumobile प्राइवेट लिमिटेड ने देश की सबसे किफायती कैफे रेसर इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर मार्केट में पेश किया था। इस बाइक में पोर्टेबल लिथियम-आईऑन बैटरी का प्रयोग किया है, जिसे फुल चार्ज होने में महज 4 घंटे का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है।दिल्ली में इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 49,999 रुपए है। इसके अलावा आरटीओ के लिए 2,999 रुपए और इंश्योरेंस के लिए 1,424 रुपए खर्च करने होंगे। इस हिसाब से दिल्ली में इसकी ऑनरोड कीमत 54,422 रुपए हो जाएगी। वहीं, अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमत अलग-अलग होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here