
Lenovo ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने होम मार्केट चीन में Lenovo Legion Y90 गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस गेमिंग स्मार्टफ़ोन की मार्केट में सीधी टक्कर Asus ROG Phone 5S, Nubia Red Magic 7 series, Redmi K50 Gaming जैसे स्मार्टफ़ोन से होनी है। लेनोवो का यह गेमिंग स्मार्टफ़ोन दूसरे फ़्लैगशिप और गेमिंग फ़ोन्स की तरह लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया गया है। Lenovo Legion Y90 स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा फिलहाल इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। यहां हम आपको इस गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में आपको बता रहे हैं।
Lenovo Legion Y90 की कीमत
Lenovo ने Legion Y90 गेमिंग स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है। यह गेमिंग स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ 3999 CNY (करीब 47,850 रुपये), 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4299 CNY (करीब 51,400 रुपये) और टॉप एंड वेरिएंट 18GB की रैम और 640GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 4999 CNY (करीब 59,800 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।

Lenovo Legion Y90 स्पेसिफिकेशन्स
Lenovo Legion Y90 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया गया है। शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इस फोन में कंपनी ने 1600mm² का हीट डिस्सपेशन मैटेरियल और 3520mm² लार्ज VC कूलिंग प्लेट दी है। इसके साथ ही फोन में डुअल कूलिंग फैन भी दिया गया है।

Lenovo Legion Y90 के रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Lenovo Legion Y90 स्मार्टफोन में 5600mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन के लोगो में RGB लाइट और चार शोल्डर ट्रिगर गिए गए हैं, जिन्हें कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है।

Lenovo Legion Y90 स्मार्टफोन में 6.92-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ (1080 x 2460 पिक्सल) है। यह डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट, 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और 720Hz टंच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। यह भी पढ़ें : Hero Eddy भारत में मात्र 72,000 रुपये में लॉन्च, दमदार फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत

Lenovo के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन में 4GB की वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है। यानी फोन के टॉप वेरिएंट में 22GB रैम का सपोर्ट मिलेगा। गेमिंग फोन का टॉप वेरिएंट में 640GB की इंटरल स्टोरेज भी मिलती है, जिसमें 512GB की मैमरी और 128GB SSD मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.2, WiFi 802.11ax दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Vivo Y33s 5G स्मार्टफोन शानदार डिजाइन और पावरफुल प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां





















