
भले ही सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को लेकर सैमसंग की बहुत बदनामी हुई हो लेकिन कंपनी ने हौसले नहीं खोए हैं और इसके नए संस्करण को लेकर जोर शोर से तैयारी में है। पिछले कुछ माह से गैलेक्सी नोट 8 को लेकर कई खबरें आ रही हैं। वहीं आज फोन के बारे में कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं। खबर के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की ही तरह सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को कंपनी इनफिनिटी डिसप्ले के साथ पेश कर सकती है।
इतना ही नहीं एंडरॉयड सोल वेबसाइट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार गैलेक्सी नोट 8 में और भी बड़ी स्क्रीन होगी। जहां गैलेक्सी एस8+ को 6.2-इंच डिसप्ले के साथ पेश किया गया था। वहीं सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में आपको 6.3-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो का उपयोग कर सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स की जानकारी आई सामनें, देखें कैसा होगा यह फोन
वहीं यदि इस सूचना पर विश्वास किया जाए तो इस बार कैमरे के मामले में भी सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 बेहद ही तकतवर होगा। प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी इस फोन को डुअल रियर कैमरे के साथ पेश कर सकती है। नोट 8 में डुअल रियर कैमरे को लेकर खबरें बहुत दिनों से हा रही हैं लेकिन सूचना यह भी है कि यह कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला फोन नहीं होगा। इससे पहले कंपनी सैमसंग गैलेक्सी सी10 को पेश कर सकती है जिसमें डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।
सैमसंग के इस 64जीबी वाले फोन पर मिल रही है 3,000 रुपये छूट, बेहद ही कम कीमत में हुआ उपलब्ध
हालांकि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के दूसरे स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। परंतु जैसा कि पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है इस फोन को कंपनी सितंबर—अक्टूबर के बीच लॉन्च करती है और इस बार भी शायद ऐसा ही कुछ देखने को मिले।


















