OnePlus 10 स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

वनप्लस ने यह पहले ही कंफर्म कर चुकी है OnePlus 10R स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

Join Us icon

MediaTek ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप Dimensity 9000 प्रोसेसर चीन में लॉन्च किया है। इस प्रोसेसर के लॉन्च के बाद से चीन में कई स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 9000। चिपसेट के साथ लॉन्च हो चुके हैं। मीडियाटेक के इस चिपसेट के साथ फिलहाल भारत में अभी कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है। मीडियाटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकू जैन ने कंफर्म किया है कि भारत में जल्द ही इस चिपसेट के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। जैन ने बताया कि Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ भारत में वनप्लस का स्मार्टफोन दूसरे क्वार्ट में लॉन्च होने वाला है।

OnePlus 10 हो सकता है Dimensity 9000 के साथ लॉन्च

OnePlus 10 के लॉन्च से पहले कई सारे लीक रिपोर्ट सामने आ चुके हैं। वनप्लस की ओर से फ़िलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है। OnePlus 10 स्मार्टफोन को जब तक कंपनी कंफर्म नहीं करती है। तब तक यह कहा जा सकता है कि OnePlus स्मार्टफोन को मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन भारत में 2022 के दूसरे क्वार्टर में पेश किया जा सकता है।

5 reason why should not to buy oneplus nord ce 2 5g phone

वनप्लस ने यह पहले ही कंफर्म किया है कि OnePlus 10R स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट हो चुका है। वनप्लस की लिस्टिंग से पता चलता है कि OnePlus 10R भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है। वनप्लस के समर लॉन्च इवेंट में OnePlus 10, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और OnePlus Nord Buds लॉन्च किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आया हेंड्स ऑन वीडियो और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां

अपकमिंग वनप्लस 10 स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालाँकि वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी के लिए ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। संभव है कि वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन मीडियाटेक के डाइमेंशनसिटी 9000 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQOO Neo 6 स्मार्टफोन 64MP ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here