48MP Dual Selfie कैमरे वाला Tecno Phantom X 29 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च, Realme-Redmi को मिलेगी टक्कर

Join Us icon

सस्ते स्मार्टफोंस बनाने के मशहूर टेक कंपनी टेक्नो ने पिछले साल इंटरनेशनल मार्केट में अपना डुअल पंच-होल डिसप्ले वाला मोबाइल Tecno Phantom X लॉन्च किया था। यह फोन बेहद ही स्टाईलिश लुक और शानदार डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था जो एक प्रीमियम टेक्नो मोबाइल बनकर आया था। टेक्नो फैंटम एक्स अब भारतीय बाजार में आने के लिए भी तैयार है। 48MP Dual Selfie Camera वाला Tecno Phantom X आने वाली 29 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

Tecno Phantom X इंडिया लॉन्च

टेक्नो फैंटम एक्स स्मार्टफोन 29 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। इस फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेजन पर भी लाईव कर दिया गया है जो बताया है कि Tecno Phantom X इसी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंटरनेशनल मॉडल के हिसाब से देखा जाए तो भारत में इस नए टेक्नो मोबाइल का प्राइस 15,000 रुपये के करीब रखा जा सकता है जो इस बजट के साथ Redmi Note 10S, Realme Narzo 30 और Realme 8 को टक्कर देगा।

48MP Dual Selfie Camera phone Tecno Phantom X India Launch 29 April know price specs

Tecno Phantom X की स्पेसिफिकेशन्स

यह टेक्नो मोबाइल 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Tecno Phantom X को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन प्राप्त है। यह भी पढ़ें : 20MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ POCO F4 GT, जानें क्या है प्राइस

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो फैंटम एक्स में कुल 5 कैमरे दिए गए हैं जिनमें तीन रियर और डुअल सेल्फी सेंसर शामिल है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 13 मेगापिक्सल का पोर्टरेट सेंसर दिया गया है। इसी तरह फ्रंट पैनल पर 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्ल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

48MP Dual Selfie Camera phone Tecno Phantom X India Launch 29 April know price specs

Tecno Phantom X स्मार्टफोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी95 चिपसेट पर रन करता है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी76 जीपीयू भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह टेक्नो मोबाइल 4,700एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है। उम्मीद है कि भारत में यह फोन Starry Night Blue और Monet Summer कलर में लॉन्च होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here