7,499 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000mAh बैटरी वाला ये सस्ता फोन, जानें धांसू फीचर्स

Join Us icon

Infinix ने इंडिया में अपना नया बजट स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन कंपनी की Smart सीरीज के तहत Infinix Smart 6 के नाम पेश किया गया है। वहीं, इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन क्वॉड-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 चिपसेट और Android 11 (Go Edition) के साथ ही काफी कम कीमत के अंदर लाया गया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट में 64जीबी स्टोरेज ऑफर करने वाला अकेला हैंडसेट है। साथ ही इनफीनिक्स इस फोन में ऐंटी-बैक्टीरियल बैक पैनल के साथ 2जीबी वर्चुअल रैम और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर दे रही है।

Infinix Smart 6 का प्राइस

फोन को कंपनी ने पोलर ब्लैक, हार्ट ऑफ ओशन, लाइट सी ग्रीन और स्टारी पर्पल में लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत की बात करें तो यह सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट से इसे खरीद सकेंगे।

इनफीनिक्स स्मार्ट 6 के स्पेसिफिकेशन

अगर बात करें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 1600×720 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच का एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। वहीं, इस डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 पर्सेंट का है और यह 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा फोन में क्वॉड-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में में कंपनी 2जीबी LPDDR4x रैम के साथ 2जीबी वर्चुअल रैम ऑफर की जा रही है। इसके अलाव यह डिवाइस 64जीबी का इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

Micromax In 2c smartphone launched in India on 26 April

डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाई जा सकता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर वाले इस डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज होने पर यह बैटरी 54 घंटे तक का 4G टॉकटाइम देगी है। फोन ऐंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है।

लेटेस्ट वीडियो

फोटोग्रफी के लिए फोन के रियर पर ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सेटअप में 8 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक डेप्थ लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डेडिकेटेड अंडर डिस्प्ले एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here