
यूजर्स के लिए इसे स्टेप-बाए-स्टेप रोल आउट किया जा रहा है। व्हाट्सएप का का अपनी पेमेंट सर्विस को इंडिया में लाने का उद्देशय देश में PhonePe, Google Pay, Paytm और अन्य पेमेंट सर्विस को टक्कर देना है। वहीं, मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप कंपनी ने अपनी पेमेंट सर्विस को इंडिया में आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए कैशबैक ऑफर (WhatsApp Cashback) की पेशकश की है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले माह मई के आखिर तक WhatsApp यूजर्स को मनी ट्रांसफर करने पर 33 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक पहली 3 ट्रांजेक्शन के लिए ही मान्य होगा।
10 करोड़ यूजर्स को मिलेगा कैशबैक
व्हाट्सएप को भारत में 100 मिलियन यूजर्स के लिए अपनी पेमेंट सेवा का विस्तार करने के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने के कुछ दिन बाद ही कैशबैक ऑफर की पेशकश की गई है। इससे ऐसा लग रहा है कि कंपनी पूरे देश में अपनी व्हाट्सएप पेमेंट सेवा का आक्रामक रूप से विस्तार करना चाहती है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ने भारत में बैन किए 18 लाख से भी ज्यादा अकाउंट, बच कर कहीं अगला नंबर आपका ना हो!

बता दें कि WhatsApp ये सुविधा केवल 10 करोड़ यूजर्स को ही देगा। वॉट्सएप पे (WhatsApp Paye) से यूजर्स चैट विंडो से सीधे अपने कॉन्टैक्ट्स को पैसे भेज सकते हैं। यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट को 1 रुपए की पेमेंट भी कर सकते हैं। WhatsApp अब उसे भी वैलिड ट्रांजैक्शन में काउंट करेगा। कंपनी अपनी पेमेंट सर्विस को बढ़ावा देने के लिए नया WhatsApp कैशबैक फीचर चालू कर रहा है।
WhatsApp पैमेंट कैशबैक
व्हाट्सएप पेमेंट सर्विस बिल्ट-इन एप्लिकेशन है, जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को ऐप पर तीन अलग-अलग यूजर्स को पैसे भेजने पर 11 रुपये तक कैशबैक ( तीन गुना तक) प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी उन उपयोगकर्ताओं को लाभ दे रही है जो कम से कम 30 दिनों से इस सर्सविस का उपयोग कर रहे हैं और अपने बैंक अकाउंट से व्हाट्सएप पर भुगतान के लिए रजिस्टर हैं।

आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने पहली बार नवंबर 2021 में कैशबैक इनाम का परीक्षण किया था। कंपनी ने पहले ऐप के माध्यम से भुगतान करने के लिए 51 रुपये की पेशकश की थी। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप एडमिन की ताकत होगी डबल, अब आने वाला है ये जबरदस्त फीचर
इन लेन-देन पर नहीं मिलेगा कैशबैक
- क्यूआर कोड भुगतान।
- अनुरोधों पर किए गए भुगतान।
- प्राप्तकर्ता की यूपीआई आईडी दर्ज करके किए गए भुगतान।
- व्हाट्सएप का उपयोग करके तीसरे पक्ष के ऑनलाइन ऐप पर किया गया भुगतान।
लेटेस्ट वीडियो
वहीं, कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। जब वे किसी योग्य ग्राहक को पैसे भेज रहे हों, तो उन्हें ऐप के अंदर एक प्रचार बैनर या उपहार आइकन दिखाई देना चाहिए। उन्हें कम से कम 30 दिनों के लिए WhatsApp उपयोगकर्ता होना चाहिए, जबकि WhatsApp Business खाते इस ऑफर के लिए योग्य नहीं हैं। आप जिसे पैसे भेज रहे हैं, वह एक व्हाट्सएप यूजर होना चाहिए, जिसने भारत में व्हाट्सएप पर भुगतान के लिए रजिस्टर कराया हो। अंत में, यूजर्स को व्हाट्सएप के नए वर्जन पर अपडेट होना चाहिए।


















