7000mAh की महाबैटरी वाला पावरफुल Tecno Pova 3 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत है बेहद कम

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है।

Join Us icon

Tecno ने फिलीपीन्स में अपने पोवा सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Tecno का यह स्मार्टफोन Tecno Pova 3 के नाम से लॉन्च किया गया है। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को कंपनी ने दमदार 7,000mAh की बैटरी, 6.9-इंच के LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया है। यहां हम आपको टेक्नो के लेटेस्ट Tecno Pova 3 स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। फिलहाल यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

Tecno Pova 3 स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 6.9-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही फ़ोन में परफ़ॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक का Helio चिपसेट दिया गया है। Tecno के लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन Pova 3 को 4GB/64GB और 6GB/128GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फ़ोन की स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है।

7000mAh Battery Smartphone Tecno Pova 3 Launched

कैमरा सेटअप की बात करें तो Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इस फोन में 2MP के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं बात करें सेल्फी कैमरा की तो फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में पावरफुल बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में करीब 48 घंटे का बैकअप ऑफर करती है। इसके साथ ही Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप के बढ़ाने के लिए कुछ एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। टेक्नो के इस फोन में रिवर्स चार्जिंग और सुपर पावर सेविंग मोड दिया गया है। रिवर्स चार्जिंग 10W का सपोर्ट करता है। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन के साथ 33W का चार्जर मिलता है।

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। Tecno का लेटेस्ट Pova 3 स्मार्टफ़ोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित HiOS पर रन करता है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

Tecno Pova 3 Smartphone Specs and Live Photos Leaked

Tecno Pova 3 की कीमत

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ PHP 8,999 (क़रीब 13,318 रुपये) की क़ीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं टॉप वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ PHP 9,399 (करीब 13,909 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

लेटेस्ट वीडियो : Moto Edge 30 अनबॉक्सिंग

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here