
Honor ने चीन में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप – Honor 70 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस दौरान कंपनी ने तीन स्मार्टफ़ोन Honor 70, Honor 70 Pro और Honor 70 Pro+ को लॉन्च किया है। Honor के तीनों स्मार्टफ़ोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और कर्म डिज़ाइन के साथ पेश किए गए हैं। Honor 70 स्मार्टफोन में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं 70 Pro और 70 Pro+ में 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही तीनों स्मार्टफ़ोन अलग अलग प्रोसेसर के साथ पेश किए गए हैं। Honor 70 Pro+ स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर, Honor 70 Pro को Dimensity 8000 और Honor 70 स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको तीनों स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Honor 70 स्पेसिफिकेशन्स
Honor 70 स्मार्टफोन में 6.67-इंच का OLED कर्व FHD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Honor 70 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 54MP Sony IMX800 सेंसर है, जिसके साथ 50MP वाइड एंगल सेंसर और 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है।

Honor के इस फ़ोन में सेल्फ़ी के लिए 32MP का कैमरा दिया है। Honor 70 स्मार्टफोन में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4,800mAh की बैटरी और 66W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फ़ोन में USB-C पोर्ट, WiFi, Bluetooth 5.2, 5G और NFC दिया गया है।
Honor 70 Pro और Honor 70 Pro Plus स्पेसिफिकेशन्स
Honor 70 Pro और Pro Plus स्मार्टफोन एक जैसे डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए गए हैं। हालांकि दोनों में अंतर काफ़ी कम हैं। दोनों ही फोन में 6.78-इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। ऑनर के इन दोनों स्मार्टफोन में कर्व स्क्रीन, फिंगरप्रिंट स्कैनर और सेंटर पंच होल कटआउट दिया गया है।
Honor 70 Pro और Pro Plus स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। Honor 70 Pro स्मार्टफोन में 54MP का प्राइमरी कैमरा और Honor 70 Pro Plus स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX800 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा अलावा अन्य कैमरा सेंसर एक जैसे है। फोन में 50MP वाइड एंगल लेंस और 8MP टेलीफो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों फोन में 50MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Honor 70 Pro स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 8000 प्रोसेसर और Pro Plus स्मार्टफोन को Dimensity 9100 SoC के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही Honor के इन दिनों स्मार्टफोन में 4,600mAh की बैटरी और 100W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है। Honor 70 Pro और Pro Plus स्मार्टफोन में USB-C पोर्ट, WiFi, Bluetooth 5.2, और 5G कनेक्टिविटी दी गई है। दोनों स्मार्टफ़ोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MagicUI 6.1 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : OPPO कर रहा बड़े धमाके की तैयारी, कम कीमत में लॉन्च करेगा जबरदस्त कैमरा वाला स्मार्टफोन
Honor 70 Pro और 70 Pro Plus की कीमत
Honor 70 Pro स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट पेश किया गया है। इस फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिनकी कीमत 3,699 युआन (करीब 43,110 रुपये) और 3,999 युआन (करीब 46,500 रुपये) है। वहीं तीसरा वेरिएंट 12GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 4,399 युआन (करीब 51,100 रुपये) है। Honor 70 Pro Plus स्मार्टफोन को दो वेरिएंट – 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज में पेश किया है जिनकी कीमत क्रमश: 4,299 युआन (करीब 50,000 रुपये) और 4,599 युआन (करीब 53,600 रुपये) है। यह भी पढ़ें : OnePlus से अच्छा स्मार्टफोन कम कीमत में हो रहा लॉन्च, खूबियां देखकर दिल हो जाएगा खुश
Honor 70 कीमत
Honor 70 स्मार्टफोन को भी तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 2,699 युआन (करीब 31,500 रुपये) और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 2,999 युआन (करीब 35,000 रुपये) और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज को 3,399 युआन (क़रीब 40,000 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। Honor 70 सीरीज के स्मार्टफोन ब्राइट ब्लैक, स्टीमर क्रिस्टल, मो यकिंग और आइसलेंड फैंटसी कलर में पेश किया गया है।





















