
देश की दिग्गज नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास एक से बढ़कर एक प्लान मौजूद हैं। लेकिन, अगर आप बिना रोजाना की डाटा लिमिट के प्लान चाहते हैं कंपनी के पास एक या दो नहीं बल्कि पूरे 4 रिचार्ज प्लान (Jio Recharge Plan) मौजूद हैं। इन रिचार्ज की खास बात है कि इनमें मिलना वाला डाटा का इस्तेमाल आप वैधता के भीतर कभी भी कर सकते हैं। जो लोग बिना लिमिट वाला प्रीपेड प्लान लेना चाहते हैं उनके लिए हम रिलायंस जियो इन प्लान्स के बारे में विस्तृत जानकारी हम इस आर्टिकल में देने वाले हैं। आइए जानते हैं Jio No Daily Data Limit Plan के बारे में…
Jio के नो डेली डाटा लिमिट प्लान

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास कुल चार प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद हैं जो बिना किसी डेली डाटा लिमिटे के आते हैं। साथ ही इन प्लान में मुफ्त वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का लाभ भी मिलता है। आइए आगे आपको प्लान की जानकारी देते हैं।
| जियो रिचार्ज प्लान | लाभ | वैधता |
| Rs 155 | अनलिमिटेड कॉल, 2GB डाटा, 300 एसएमएस और जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन | 28 दिन |
| Rs 296 | अनलिमिटेड कॉल, 25GB डाटा, डेली 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन | 30 दिन |
| Rs 395 | अनलिमिटेड कॉल, 6GB डाटा, डेली 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन | 84 दिन |
| Rs 1,559 | अनलिमिटेड कॉल, 24GB डाटा, 3600 एसएमएस और जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन | 336 दिन |
1. Rs 155 Jio recharge plan
इस प्रीपेड पैक में बिना किसी डेली सीमा के 2GB हाई-स्पीड 4G डाटा मिलता है, जिसे पूरी वैधता के दौरान कभी भी कितना भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, इस प्लान में कुल 300 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉल, Jio ऐप्स की सदस्यता और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
2. Rs 296 Jio recharge plan
296 रुपये का प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ 25GB हाई-स्पीड 4G डाटा, डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल का लाभ देता है। साथ ही प्लान में JioTV, Jio Cinema और अन्य जैसे टेल्को ऐप का फ्री एक्सेस देता है।

3. Rs 395 Jio recharge plan
Jio के 395 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज टैरिफ की वैधता 84 दिनों की है। इस रिचार्ज प्लान में उपयोगकर्ताओं को बिना किसी डेली लिमिटे के 6GB हाई-स्पीड 4G डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, Jio ऐप्स का लाभ व 1000 एसएमएस मिलते हैं।
4. Rs 1,559 Jio recharge plan
1,559 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता 336 दिनों की है और यह पूरी वैधता के दौरान 24GB हाई-स्पीड डाटा प्रदान करता है। यह पूरी वैधता अवधि के दौरान 3600 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और ऐप के लिए कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस देता है।





















