35 दिन बैटरी बैकअप वाले फोन को खरीदें सिर्फ 165 रुपये में, जानें कब, कैसे और कहां

Join Us icon

Nokia 6310 Feature Phone: HMD Global ने कुछ साल पहले Nokia ब्रैंड का लाइसेंस हासिल किया था। तभी से कंपनी लगातार क्लासिक नोकिया फीचर फोन्स को नए अवतार में लॉन्च कर रही है। वहीं, कंपनी बेहद कुछ महीनों पहले अपने पॉप्युलर क्लासिक Nokia 6310 को मॉडर्न फीचर्स के साथ रिलीज किया था। यह एक नई एलिगेंट लेकिन जानी-पहचानी नई बॉडी के साथ आता है। अगर आप एक फीचर फोन (keypad Phone) को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज भी नोकिया से अच्छा कुछ नहीं कहा जा सकता। कंपनी लंंबी बैटरी बैकअप के साथ मजबूत बॉडी का भरोसा देती है। यही कारण है कि नोकिया फोंस लंबे समय तक टिकते हैं। आज भी फीचर फोन बाजार में नोकिया फोंस की बराबरी करना मुश्किल है और जब बात Nokia 6310 की हो तो यह और भी शानदार है। परंतु इन सबके बीच जो सबसे खास बात कही जा सकती है यह कि इस फोन को नो कोस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं और वो भी २०० रुपये से कम के ईएमआई पर। आइए आगे आपको इस फोन के ईएमआई प्लान के साथ ही फोन के फीचर्स और स्पेसिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

165 रुपये में खरीदें Nokia 6310

अगर बात करें Nokia 6310 keypad Phone की तो इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर एक्सेचेंज डिस्काउंट के अलावा अमेजन पे लेटर से No Cost EMI पर खरीदने का ऑप्शन दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप फोन American Express Credit Card से फोन खरीदते हैं तो 12 महीने की ईएमआई पर इसके लिए हर महीने सिर्फ 165 रुपये देने होंगे। हालांकि, इसमें पूरे साल के लिए ग्राहकों से 518 रुपये का ब्याज लिया जाएगा। इस हिसाब से ग्राहकों को 3917 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा फोन पर कंपनी एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी प्रदान कर रही है। इसे भी पढ़ें: दो डिसप्ले वाला सस्ता Nokia 2660 Flip हुआ लॉन्च, 26 घंटे से ज्यादा चलेगी इसकी बैटरी

nokia-6310
यहां देखें कौनसे बैंक के क्रेडिट कार्ड पर क्या बनेगी EMI

Nokia 6310 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नोकिया 6310 में 2.8 इंच डिस्प्ले है। फोन में UNISOC 6531F प्रोसेसर, 8MB रैम और 16MB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा फोन Series 30+ (S30+) ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। वहीं, नोकिया 6310 में 0.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा हो जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है और यूजर्स 32 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। हैंडसेट में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, ड्यूल-सिम सपॉर्ट और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: सबसे सस्ते 2G Phone, कॉलिंग के साथ मिलेगा 7 दिन का बैटरी बैकअप

nokia-6310-2021-model

फोन में पावर बैकअप के लिए 1150mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है जो 2001 में आए मॉडल से थोड़ी सी बड़ी है। लेकिन नोकिया का दावा है कि इससे 7 घंटे से ज्यादा टॉकटाइम मिलेगा और 35 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। बैटरी को फोन से रिमूव किया जा सकता है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर और माइक्रो-यूएसबी केबल मिलती है। नोकिया 6310 को चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और येल्लो कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री के अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट के अलावा ऑफलाइन स्टोर पर हो रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here