सैमसंग गैलेक्सी एस8 की जानकारी हुई लीक, डुकल कर्व्ड 4के डिसप्ले से होगा लैस

Join Us icon

भले ही सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को लेकर कंपनी की ​किरकिरी हुई हो लेकिन अभी से ही कंपनी के नए फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस8 की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले भी एस8 के बारे में जानकारियां आई थीं। वहीं हाल में कंपनी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि गैलेकसी एस8 लॉन्च होने वाला है। इस फोन से जुड़ी कुछ और जानकारी सामने आई है। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि नया गैलेक्सी एस8 बेहद दमदार होगा।

इस बात की चर्चा पहले से चल रही थी कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुअल कर्व डिसप्ले के साथ होगा। वहीं आज के लीक में यह बात पुख्ता हो गया है। एक चीनी लीकर ने इस फोन से जुड़ी जानकारियों चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट वेइबो पर पोस्ट की है। उसके इस फोन की तुलना हाल में लॉन्च शाओमी मी नोट 2 से की है। प्राप्त सूचना के अनुसार जहां मी नोट में 5.7-इंच का डुअल कर्व्ड क्वाड एचडी डिसप्ले है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.5-इंच का 4के डिसप्ले दिया गया है।

गूगल पिक्सल फोन में नहीं है वोएलटीई सपोर्ट, नहीं होगी जियो सिम से फ्री वोएलटीई कॉलिंग

फोन अरीना पर दी गई खबर के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 को दो चिपसेट पर पेश किया जाएगा। एक मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 830 चिपसेट पर उपलब्ध होगा जबकि दूसरा एक्सनोस 8895 पर दिया गया है। दोनो चिपसेट 10एनएम प्रोसेस पर बने हुए है।

हालांकि यह खबर थोड़ी चौंकाने वाली हो सकती है। अब तक जहां यह कहा जा रहा था कि गैलेक्सी एस8 में 6जीबी रैम मैमोरी होगी। वहीं आज दी गई जानकारी में खुलाया किया गया है कि यह 6जीबी या 8जीबी रैम के साथ हो सकता है। परंतु शायद सैमसग का 8जीबी रैम मॉडल शायद सभी जगह उपलब्ध न हो और इसे विशेष रूप से चीन के लिए ही पेश किया जाए।

सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

इस फोन में स्क्रीन और बॉडी रेशियो 80 फीसदी का हो सकता है। इसके साथ ही फोन में एनएफसी+ आपको देखने को मिले। अब त​क मिली जानकारी के अनुसार इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान 26 फरवरी को प्रदर्शित किया जा सकता है जबकि यह अप्रैल तक उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।