
अगर आप Valentine’s Day पर अपने पार्टनर को शानदार गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो एक इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट कर सकते है। आज के समय ई-स्कूटर की डिमांड भी काफी है और इन्हें चलाने में पेट्रोल का खर्चा भी नहीं होता। दरअसल, ओकिनावा ऑटोटेक ने वैलेंटाइन-डे ऑफर के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर कुछ मॉडलों पर स्पेशल डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। इस ऑफर में स्कूटरों पर 12,500 रुपये तक की छूट की घोषणा की गई है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि यह ऑफर सिर्फ 15 फरवरी तक वैलिड रहेगा।
इन स्कूटर्स पर मिल रहा डिस्काउंट
भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी ओकिनावा ने घोषणा की है कि स्पेशल वैलेंटाइन डे डिस्काउंट ऑफर के तहत ग्राहक iPraise+, PraisePro और Ridge+ जैसे हाई-स्पीड मॉडल और R30 और लाइट जैसे इसके लो-स्पीड स्कूटर्स को ऑफर में खरीद सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 150km रेंज के साथ आई स्टाइलिश Hop Oxo electric bike, जानें कीमत और फीचर्स

ओकिनावा ई-स्कूटर्स का प्राइस
गौरतलब है कि ओकिनावा स्कूटर की कीमत 61,998 रुपये से शुरू होती है। वहीं, ओकिनावा कुल 8 स्कूटर को सेल करती, जिसमें क्रूजर भी शामिल है। वहीं, ओकिनावा ओखी90 ओकिनावा के स्कूटरों में सबसे महंगा है, जिसकी कीमत 1.86 लाख रुपये है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुई सस्ती बैटरी वाली बाइक, सिंगल चार्ज में चलेगी 130KM से ज्यादा
एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम
इसके अलावा ओकीनावा ऑटोटेक ने किफायती कीमत पर अपना एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम को लॉन्च किया है, जिसमें कम से कम 2287 रुपए से लेकर 5494 रुपए तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। दरअसल, ओकिनावा की ओर से दी जा रही एक्सटेंडेड वारंटी को 2 साल तक लागू किया जाएगा। स्कूटर के मॉडल के रेंज के आधार पर विभिन्न स्लैब पेश किए हैं। ग्राहक अपने मॉडल के अनुसार वारंटी का लाभ उठा सकते है। साथ ही आपको बता दें कि यह वारंटी नए ग्राहकों और उन सभी ग्राहकों के लिए वैध होगी जिन्होंने पिछले 3 सालों के दौरान ओकिनावा की व्हीकल्स को खरीदा है।



















