सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई फोन

Join Us icon

स्मार्टफोन कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में एक और बजट ​डिवाईस जोड़ते हुए आज एक्वा लॉयंस 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है तथा यह आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

एक्सक्लूसिव : इस शनिवार प्री-आॅर्डर के लिए पेश होगा जियो का 500 रुपये वाला 4जी फीचर फोन

इंटेक्स एक्वा लॉयंस 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी ने इस फोन को 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया है जो 2.5डी कर्व्ड ड्रैगनटेल ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

intex-lion-3-1

कंपनी ने इस फोन को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसे कार्ड सपोर्ट के जरिये 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 8-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। साथ ही बेहतर फोटोग्राफ्स के लिए दोनों कैमरों को एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है।

आईवूमी ने लॉन्च किए दो सस्ते 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन

इंटेक्स का यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही इस फोन में ​स्फीट की जैसे फीचर से लैस है तथा यह 22 भारतीय क्षे​त्रिय भाषाओं में कार्य करने में सक्षम है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। शेपेंन ब्लैक और ब्लैक कलर वेरिएंट में इस फोन को 6,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।