
Airtel ने हाल ही में तीन नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लॉन्च कर जियो पर हमला करने की कोशिश की थी है। वहीं, एक बार फिर एयरटेल ने विदेशी यात्रा करने वाले ग्राहकों पर मेहरबानी दिखाते हुए 3 और नए प्लान पेश किए हैं जो कि प्रीपेड यूजर्स के लिए लाए गए हैं। इन नए प्लान को कंपनी ने अपनी साइट पर इंटरनेशनल रोमिंग पैक कैटेगरी के अंदर लिस्ट किया है। साथ ही इन इंटरनेशनल रोमिंग प्लान को माय एयरटेल एप के जरिए एक्टिव किया जा सकता है। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं एयरटेल के इन प्लान में मिलने वाले लाभ और यह किन देशों में वैध होंगे।
Airtel का 14999 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें 14999 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स को कुल 365 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में 1200 मिनट की इनकमिंग कॉल और 1200 मिनट इंडिया कॉल करने के लिए मिलेंगे। साथ ही 100 sms फ्री करने के लिए दिए जाएंगे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार इस प्लान को वही रिचार्ज करा सकते हैं जो यूजर Iran, Kuwait, Oman, Qatar, Russia, Saudi Arabia, UAE और आदि देशों की यात्रा कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किया 15GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन वाला नया Recharge, क्या अब होगी Jio को परेशानी
Airtel का 14998 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में यूजर्स को कुल 365 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल और 7200 मिनट इंडिया कॉल करने के लिए मिलेंगे। साथ ही 100 sms फ्री करने के लिए दिए जाएंगे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार इस प्लान को वही रिचार्ज करा सकते हैं जो यूजर Australia, Canada, China, Friance, Japan, Singapore, USA, UK और आदि देशों की यात्रा कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone idea को सरकार की तरफ से मिली बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला
Airtel का 14997 रुपए वाला प्लान
इस रिचार्ज में मिलने वाले बेनिफिट्स बिल्कुल 14998 रुपए वाले प्लान की तरह ही हैं। इस प्लान में यूजर्स को कुल 365 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल और 7200 मिनट इंडिया कॉल करने के लिए मिलेंगे। साथ ही 100 sms फ्री करने के लिए दिए जाएंगे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार इस प्लान को वही रिचार्ज करा सकते हैं जो यूजर Bangladesh, Bhutan, Myanmar, Nepal और Sri Lanka देशों की यात्रा कर रहे हैं।



















