Amazon Prime Day Sale 2022 : प्राइम मैंबर्स की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे बंपर डिस्काउंट और धमाकेदार ऑफर

Amazon Prime Day 2022 सेल भारत में 23 जुलाई से शुरू होगी।

Join Us icon

Amazon ने अपनी एनुअल सेल Amazon Prime Day 2022 का ऐलान कर दिया है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर 23 जुलाई से 24 जुलाई से शुरू होगी। Amazon Prime Day 2022 सेल के दौरान अमेजन पर 30,000 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे, जिसमें 400 से ज्यादा इंडियन और ग्लोबल ब्रांड हैं। इसके साथ ही 120 लघु और मध्यम उद्योगों के 2000 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। Amazon Prime Day सेल भारत के साथ दूसरे देशों में भी आयोजित की जाती है। यूनाइटेड स्टेट, यूनाइटेड किंग्डम और दूसरे प्रमुख देशों में अमेजन की सेल 12 जुलाई को आयोजित हो रही है।

ICICI और SBI के कार्ड पर मिलेगा डिस्काउंट

Amazon Prime Day सेल का बेनिफिट अमेजन प्राइम मैंबर्स के लिए है। अमेजन प्राइम सेल के दौरान ICICI Bank और SBI के कार्ड पर फुल और EMI ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही अमेजन के प्रोडक्ट जैसे Fire Stick, Echo और स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स में 55 प्रतिशत तक का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा।

Amazon Prime Day सेल 2022

Amazon prime day sale

भारत में Amazon Prime Day 2022 सेल 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह सेल अमेजन पर दो दिन तक लाइव रहेगी। अमेजन प्राइस डे सेल 24 जुलाई को रात 12 बजे खत्म होगी। अमेजन की इस सेल के दौरान ICICI Bank और SBI के कार्ड पर EMI ट्रांसजेक्शन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।

अमेजन का कहना है है कि सेल के दौरान क़रीब 30 हज़ार से ज़्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वालों में 400 भारतीय और ग्लोबल ब्रांड शामिल हैं, जिसमें Samsung, Xiaomi, boAt, Intel, Lenovo, Sony, Bajaj, Eureka Forbes, Puma, Adidas, USPA, Max, Asics, Fastrack, Tresemme, Mamaearth, Surf Excel, Dabur, Colgate, Whirlpool, IFB, और दूसरे ब्रांड हैं। इसके साथ ही सेल के दौरान स्पेशल लिमिटेड टाइम लाइटनिंग डील्स भी ऑफर किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M13 और Galaxy M13 5G भारत में 14 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें खूबियां

इसके साथ ही 120 स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस कंपनियां अलग अलग कैटगरी में करीब 2,000 नए प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड XECH, ब्यूटी प्रोडक्ट Cos-IQ और Himalayan Origins, होम प्रोडक्ट SpaceinCart, किचन प्रोडक्ट Mirakii, कारीगिरी की हैंडलूम सारी और निर्वी हैंडीक्राफ्ट्स जैसे कई ब्रांड हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here