
सबसे पॉप्युलर टेक कंपनियों में से एक Apple इस साल अपनी iPhone 13 सीरीज के अंदर पेश करने वाले स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, जिन्हें एप्पल लवर्स के साथ ही दुनिया से सामने रूबरू कराया जाएगा। हालांकि, अभी iPhone 13 से जुड़ी ज्यादा डीटेल सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ लीक्स की माने तो इसे सितंबर 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार iPhone 13 के डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी कंपनी आईफोन 13 में एक नए डिजाइन का इस्तेमाल करने जा रही है। हालांकि सबसे बड़ा बदलाव फिंगरप्रिंट सेंसर का रहेगा। आईफोन 13 में एप्पल फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के अंदर देने जा रही है। यह फीचर ज्यादातर एंडरॉयड स्मार्टफोन में काफी पहले से आ रहा है। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 12 की असली कीमत सिर्फ 30,300 रुपये! जानें क्या है पूरा मामला
Saamsung के इस फीचर से लैस होगा आईफोन
इसके अलावा कुछ समय पहले सामने आया था कि कंपनी अपने अपकमिंग आईफोन 13 स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए Samsung के साथ एक खास डील की साइन की है। फोन में एक्सक्लूसिव Samsung के OLED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा।
Apple iPhone 13 के दो टॉप एंड iPhone 13 मॉडल में OLED पैनल दिया जा सकता है। इसके अलावा साउथ कोरियाई वेबसाइट The Elec की रिपोर्ट में बताया गया है कि iphone मॉडल में लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) थन फिल्म ट्रांजिस्टर (TFT) OLED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा।
फोल्डेबल आईफोन
सैमसंग, मोटोरोला और हुवावे की तरह ही एप्पल भी अपने फोल्डेबल आईफोन के लिए तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी भविष्य में आने वाले आईफोन के लिए फोल्डेबल और फ्लेक्सिबल स्क्रीन की तलाश में है। Bloomberg के मुताबिक, फिलहाल कंपनी का यह प्लान अपनी शुरुआती चरण में है और यह 2021 में आने वाले आईफोन के लिए नहीं है।
iPhone 13 के होंगे 4 वेरियंट
हाल ही में टेक एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने जानकारी दी थी कि इस साल iPhone 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max मोबाइल्स होंगे। इसे भी पढ़ें: हवाई जहाज से गिरने के बाद भी बच गया Apple iPhone 6s, कैमरा था ऑन, रिकॉर्ड हो गई पूरी घटना
स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Apple iPhone 13 स्मार्टफोन के चार मॉडल को लॉन्च किया जाएंगी, जिनमें OLED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा फोन के टॉप दो मॉडल में LTOP OLED का यूज किया जा सकता है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट के साथ आएंगे। इस लाइनअप के iPhone 13 Mini में 5.4 इंच डिसप्ले, iPhone 13 में 6.1 इंच डिसप्ले, iPhone 13 Pro में 6.1 इंच की डिसप्ले और iPhone 13 Pro में 6.7 इंच की डिसप्ले हो सकती है।
फोन में कैमरा की बात करें तो इनमें अपर्चर f/1.8, 6P (सिक्स इलिमेंट लेंस) के साथ ऑटो फोकस का इस्तेमाल किया जाएगा। iPhone 12 मॉडल में f/2.4 अपर्चर, 5P (5 इलिमेंट लेंस) अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ फिक्स्ड फोकस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नहीं होगा चार्जिंग पोर्ट
इसके अलावा बताया जा रहा है कि कुछ iPhone 13 मॉडलों से चार्जिंग पोर्ट को हटाया जाएगा। हालांकि, इससे पहले कंपनी 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक को हटाने का काम कर चुकी है।























