
पिछले माह असूस ने अपनी ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में 6 फोन अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किए थे। तब से ही खबर थी कि इन फोंस के जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आज कंपनी ने इनका प्रदर्शन कर दिया है। कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी में दो वेरिएंट और ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में एक मॉडल को उतारा है। आगे हमनें इन फोंस की जानकारी विस्तार से दी है।
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को खास सेल्फी लवर्स के लिए पेश किया है। फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाले 12-मेगापिक्सल के दो सोनी आईएमएक्स362 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स351 रियर सेंसर मौजूद है।
यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है जिसमें 2.5डी कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्टेड 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 64बिट 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है।
18 सितंबर को भारत में गूगल लॉन्च करेगा अपना पेमेंट सिस्टम ‘तेज’
कंपनी की ओर से फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है। 4जी वोएलटीई तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी (डुअल कैमरा)
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी का पहला वेरिएंट डुअल फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया गया है। इस फोन में सेल्फी के लिए फ्लैश लाईट के साथ 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
यह फोन भी मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले से लैस है। फोन की स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचों से बचाने के लिए इसे 2.5डी कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है।
15,000 रुपये के बजट में 10 बेहतरीन डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन
कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 4जी वोएलटीई तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में भी पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी (सिंगल कैमरा)
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी का दूसरा वेरिएंट सिंगल फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 13-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। अच्छी व ब्राईट फोटो के लिए रियर तथा सेल्फी कैमरे को एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मेटालिक फिनिश वाले इस फोन में 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। जो 2.5डी कोर्निंग ग्लास से लैस है। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी की रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 4जी वोएलटीई तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में भी पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
एप्पल आइफोन 7, आइफोन 7 प्लस और आइफोन 6 सहित सभी आईफोन की कीमत में हुई भारी कमी
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ के इस फोन की खरीद पर रिलायंस जियो को 100जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जा रहा है। कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो को 23,999 रुपये, ज़ेनफोन 4 सेल्फी (डुअल कैमरा) को 14,999 रुपये तथा (सिंगल कैमरा) को 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। ये फो 21 तारीख के फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। साथ ही आपको बता दें कि 21 सितंबर से 24 सितंबर तक फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन सेल का आयोजन किया जाएगी जिसमें ज़ेनफोन 4 सेल्फी (डुअल कैमरा) वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
























