BSNL ने बढ़ाई 108 रुपए वाले प्लान की उपलब्धता, मिल रहे हैं ये बेनिफिट्स

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में अपने पुराने प्लान्स में बदलाव और नए प्लान के दम पर ग्राहकों को अपनी ओर खींचने वाली भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए तोहफा लेकर आई है। कंपनी ने इस बार फिर अपने 108 रुपए के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की उपलब्धता को 12 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

बता दें कि इस प्लान को जुलाई में प्रमोशनल प्लान के तौर पर पेश किया गया था। उस समय इसकी उपलब्धता 90 दिन की बताई गई थी। इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, डाटा और SMS जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही 1,188 रुपए वाले प्लान की उपलब्धता को 21 जनवरी 2020 किया था।

अगर बात करें 108 रुपए वाले प्लान की तो BSNL चेन्नई साइट पर लिस्ट हो चुका है। 108 रुपये के प्लान को पहले 90 दिन के लिए उपलब्ध कराया गया था, यानी 30 जुलाई से लेकर 27 अक्टूबर तक। वहीं, अब इसकी उपलब्धता बढ़ाकर 12 दिसंबर कर दी गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब यूजर्स इस प्लान का लाभ 12 दिसंबर तक उठा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया नया प्लान, 400 रुपए से कम कीमत वाले इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है डेली 1GB डाटा

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। हालांकि, यह प्लान मुंबई और दिल्ली कॉलिंग के लिए काम नहीं करेगा। इसके अलावा 500 SMS भी प्लान में दिए जाएंगे। वहीं, प्रतिदिन 1 जीबी डाटा भी दिया जाएगा।

आपको बता दें कि पहले इस प्लान में यूजर्स को 0.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा था। हालांकि, फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि इसकी बढ़ाई गई उपलब्धता किन सकर्ल्स में मान्य होगी। इसे भी पढ़ें: BSNL ने जारी किए दो नए धमाकेदार प्लान, प्रीपेड यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले

BSNL ने हाल ही में 389 रुपए का प्लान पेश किया था। कंपनी ने कहा है कि यह प्लान 28 मई 2019 से इफेक्टिव हो गया है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 1जीबी का डाटा मिलेगा।
कंपनी के अनुसार अगर आपका डेली डाटा लिमिट खत्म हो जाता है तो आपको 40 Kbps स्पीड पर डाटा मिलता रहेगा। इसके अलावा इस प्लान में युजर्स को प्रतिदिन 100एसएमएस मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here