BSNL ने लॉन्च किया 498 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, जियो को मिलेगी कड़ी टक्कर

Join Us icon

BSNL काफी समय से अपने प्लान के दम पर दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में लगी हुई है। कंपनी अपने नए रिचार्ज प्लान्स और सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स को आकर्षित करने का काम कर ररी है। इसी को देखते हुए कंपनी ने एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश किया है।

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार BSNL ने एक स्टार मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन पैकेज को पेश किया है। यह प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत नए यूजर्स के लिए ज्यादा बेनिफिट्स के साथ किफायती प्रीपेड प्लान उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सब्क्रिप्शन एक साल के लिए वैधा होगा। साथ ही इस स्टार मेंबरशिप पैक में यूजर्स को कम कीमत में प्रीपेड प्लान्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: BSNL ने इन दो प्रीपेड प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा ज्यादा डाटा और ये लाभ

स्टार मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन पैकेज

इस मेंबरशिप को एक्टिवेट करने के लिए BSNL यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर पर 498 रुपए का प्लान रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान में यूजर्स को 30जीबी डाटा एक महीने के लिए मिलेगा। वहीं, इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा यूजर्स को प्रतिदिन 100एसएमएस भी मिलेंगे। यह लाभ यूजर्स को 1 महीने के लिए ही उपलब्ध कराए जाएंगे लेकिन स्टार मेंबरशिप एक साल के लिए एक्टिवेट हो जाएगी। इसके बाद जब भी आप अगला रिचार्ज करेंगे तो आपको वो डिस्काउंटेड रेट पर मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL लाया 100 रुपए से कम वाला ये शानदार प्लान, जियो को मिलेगी टक्कर

गौरतलब है कि इस तरह का प्लान इससे पहले किसी भी टेलिकॉम कंपनी ने पेश नहीं किया है। हालांकि, कई कंपनियां अलग-अलग के सब्सक्रिप्शन ऑफर करती हैं लेकिन उनमें भी इस तरह का बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here