BSNL सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में हर महीने मिलेगा अतिरिक्त 1.5 जीबी डाटा

Join Us icon

टेलीकॉम क्षेत्र में अपने सब्सक्राइबर्स को लुभान के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL काफी समय से कोशिश में लगी हुई है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने एक बार फिर नया बोनस डाटा ऑफर पेश किया है। इस बोनस डाटा की मदद से कंपनी अपने सब्सक्राइबर्स को ज्यादा डाटा उपलब्ध कराएगी। हालांकि, यह एक्सट्रा डाटा कंपनी के चुनिंदा प्रीपेड प्लान में मिलेगा।

इनमें से एक प्लान बीएसएनएल का 429 रुपये वाला है। इस प्रीपेड रीचार्ज पैक में अब 81 दिनों तक प्रतिदिन मिलने वाले 1 जीबी डाटा के साथ ही अलग से 1.5 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स हर दिन 2.5 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया फेस्टिव ऑफर्स, 1,699 रुपए प्लान में मिलेगी 455 दिनों की वैधता

बता दें कि यह ऑफर सिर्फ इस महीने के लिए ही मान्य है। अगर आप नवंबर में इस प्लान का चुनते हैं तो आपको सिर्फ 1 जीबी अतिरिक्त डाटा ही दिया जाएगा। इसके अलावा अगर बात करें 429 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तो इसमें 81 दिनों की वैधता मिलती है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने 200 रुपए कम कीमत वाले प्लान्स में किए बदलाव, मिलेंगे एक्सट्रा बेनिफिट्स

इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। नए बोनस ऑफर के तहत, ग्राहकों को अक्टूबर महीने में 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। नया बोनस डेटा ऑफर को चुनिंदा सर्कल में लाइव कर दिया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्कल में बीएसएनएल 349 रुपये, 399 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान के साथ अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा दे रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here