यदि आप बहुत ज्यादा खर्च किए बिना हाई परफॉर्मेंस वाले गेमिंग लैपटॉप की तलाश में हैं, तो फिर सही जगह पर हैं। क्रोमा पर एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 30 सीरीज जीपीयू वाले लैपटॉप उपलब्ध हैं। ये पावरफुल ग्राफिक्स क्षमताओं के साथ आते हैं। इन लैपटॉप पर आपको न सिर्फ बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा, बल्कि शानदार विजुअल्स से लेकर स्मूथ गेमप्ले भी प्रदान करता है। ये हाई परफॉर्मेंस लैपटॉप 1,00,000 रुपये से कम की कीमत पर उपलब्ध हैं। आइए जान लेते हैं इनकी डिटेल…
इस लेख में:
Nvidia GeForce RTX 30 सीरीज वाले लैपटॉप की खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
प्रोसेसर और रैम : पावरफुल ग्राफिक कार्ड को यूज करने के लिए आपके कंप्यूटर में प्रोसेसर और रैम भी तगड़े होने चाहिए। दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्टिंग के लिए Nvidia के इस ग्राफिक कार्ड के लिए Intel Core i7 या AMD Ryzen 7 प्रोसेसर के साथ कम से कम 16GB की रैम होनी आवश्यक है।
डिसप्ले और रिफ्रेश रेट : बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस में लैपटॉप की डिसप्ले भी बहुत जरूरी है। ऐसे में कंप्यूटर में हाई-क्वालिटी डिसप्ले और Full HD (1920×1080) रेजलूशन गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर कर सकता है। बात करें रिफ्रेश रेट की तो स्मूथ विजुअल और मोशन ब्लर को रेड्यूस करने के लिए 144Hz या 240Hz होना चाहिए।
कूलिंग सिस्टम : इनटेंस गेमप्ले सेशन के दौरान गेमिंग लैपटॉप काफी हीट जनरेट करते हैं। ऐसा गेमिंग लैपटॉप ही कन्सीडर करें जिसमें इफिशिएंट कूलिंग सिस्टम, मल्टीपल हीट पाइप, बड़े फैन और अच्छा वैंटीलेशन हो। अच्छा कूलिंग सिस्टम कंप्यूटर के परफॉर्मेंस को बेहतर करता है।
कनेक्टिविटी और पोर्ट : कनेक्टिविटी और पोर्ट की बात करें तो लैपटॉप में मल्टीपलेक्स यूएनबी पोर्ट (USB 3.1 या USB-C), HDMI या DisplayPort के साथ एथरनेट पोर्ट आवश्यक हैं। इसके साथ ही लैपटॉप में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और Wi-Fi होना जरूरी है।
Nvidia GeForce RTX 30 सीरीज वाले लैपटॉप
ASUS TUF Gaming A15 FA506QM-HN124W

ASUS TUF Gaming A15 लैपटॉप में AMD Ryzen 9 प्रोसेसर के साथ 16GB DDR4 रैम दिया गया है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग और फास्ट कंप्यूटिंग ऑफर करता है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का Full HD डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है। आसुस का यह लैपटॉप NVIDIA GeForce RTX 3060 ग्राफिक्स के साथ आता है, जो शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
HP Victus 15-fb0082AX

HP Victus 15-fb0082AX लैपटॉप में 15.6-इंच का FHD IPS डिसप्ले दिया गया है। एचपी का यह लैपटॉप 8GB DDR4 RAM और 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU दिया गया है, जो इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इस लैपटॉप के साथ कंपनी एक महीने के लिए XBOX Game Pass और McAfee LiveSafe का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है।
ASUS TUF A17 FA706ICB-HX061W

ASUS TUF A17 FA706ICB-HX061W का यह गेमिंग लैपटॉप शानदार स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स के साथ आता है। यह गेमिंग लैपटॉप 17.3-इंच के IPS FHD डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें 512GB M.2 PCIe NVMe 3.0 SSD स्टोरेज और 8GB DDR4 RAM का सपोर्ट दिया गया है। इसमें AMD Ryzen 7 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU दिया गया है।
HP Victus Fa0354TX

HP Victus Fa0354TX गेमिंग लैपटॉप में 12th जेनरेशन Intel Core i7 प्रोसेसर और 16GB DDR4 रैम दिया गया है। एचपी का यह लैपटॉप 15.6-इंच के फुल HD डिसप्ले के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है। इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050Ti ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है, जो शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
Dell G15 Inspiron 5520

Dell G15 Inspiron 5520 में 15.6-इंच का FHD AG WVA LED-बैकलिट डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप Intel Core i7-12700H प्रोसेसर के साथ NVIDIA GeForce RTX 3050 Ti ग्राफिक कार्ड के साथ आता है। इस लैपटॉप में 16GB DDR5 डुअल चैनल मैमोरी और 512GB M.2 PCIe NVMe SSD स्टोरेज दिया गया है। यह लैपटॉप स्मूथ मल्टीटास्टिंग और फास्ट लोडिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इस लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड, गेमिंग मोड एक्टिवेशन और एलनवेयर कमांड सेंटर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। Alienware Command Center, and more.
Acer NITRO 5 AN515-58

Acer NITRO 5 AN515-58 गेमिंग लैपटॉप में 12th Gen Intel Core i5-12500H प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ आता है। इस लैपटॉप में एसर ने 15.6-इंच का डिसप्ले दिया है जो FHD IPS टेक्नोलॉजी सपोर्ट वाला है। इस लैपटॉप में 512GB PCIe SSD स्टोरेज दी गई है। इस गेमिंग लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है।
ASUS ROG Strix G15

ASUS ROG Strix G15 लैपटॉप में 15.6-इंच का Full HD डिसप्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में Dolby Atmos टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप में 512GB SSD स्टोरेज मिलती है। आसुस का यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 6800H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU के साथ आता है। इसके साथ ही लैपटॉप में 16GB की रैम मिलती है।