CricPlay ऐप में गौतम गंभीर के साथ खेलें क्रिकेट और जीतें कैश इनाम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/Gauram-Gambhir-Cricplay.jpg

क्रिकेट का बुखार सिर चढ़ कर बोल रहा है। अभी इंडियन प्रीयमर लीग के पीछे लोग दीवाने हैं तो कुछ दिन बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई क्रिकेट के इस मौसम को भुनाने में लगा है। मोबाइल सेग्मेंट में तो कहना ही नहीं है। हाल में भारत की प्रमुख क्रिकेट फैं​टसी गेमिंग ऐप CricPlay ने इसे और भी मजेदार बनाने की कोशिश की है। इसके लिए कंपनी ने पूर्व भरतीय क्रिकेट टीम प्लेयर गंभीर के साथ समझौता किया है। इस बारे में कंपनी ने जानकारी दी है कि अब 2 लाख से ज्यादा इंडियन प्लेयर एक साथ लेजेंडरी क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ ऑनलाइन क्रिकेट खेल सकते हैं।

गौतम गंभीर भरतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी में से एक रह चुके हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि दो 20 वर्ल्ड कप 2007 और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 दोनों में उन्होंने ओपनिंग किया था और बड़े स्कोर बनाकर देश को ​जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। अब क्रिकप्ले में आप गौतम के साथ आनलाइन क्रिकेट खेल सकते हैं। इसे भी पढ़ें: हुआवई भी ला रही पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन P Smart Z, डुअल कैमरे के साथ होगी 4,000एमएएच बैटरी

हालांकि इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले पर जाकर CricPlay ऐप को डाउनलोड करना होगा। यहां आपको स्टार कॉन्टेस्ट के लिए रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको गौतम गंभीर के विरूद्ध में खेलने का मौका मिल सकता है। इतना ही नहीं जो भी प्रतिभागी इस गेम में लिए क्वालिफाई करेंगे उनके लिए कैश प्राइज ​जीतने का मौका भी होगा लेकिन इसके लिए आपको गंभीर से ज्यादा रन बनाने होंगे। इसे भी पढे़: एक बार फिर कम हुई Oppo A7 की कीमत, जानें इस बार क्या है नया प्राइस

क्रिकप्ले ऐप के बारे में गौतम गंभीर का कहना था कि ”मुझे इस बात की बड़ी खुशी है कि CricPlay ऐप पर एक साथ हर आयु वर्ग के लोगों खेल सकेंगे। यह खेल सिर्फ जीत के लिए नहीं बल्कि खेल के प्रति प्यार और उत्साह के लिए भी है। अब इंडिया खेलेगा कॉन्टेस्ट में मैं ज्यादा से ज्यादा अपने फैंस के साथ खेलने का इंतजार कर रहा हूं।”

CricPlay प्रमुख मोबाइल गेम है जिसमें मुख्यत: पांच फीचर्स हैं। फैंटसी लीग, सुपर लीग, चैलेंजर लीग, स्टार कॉन्टेस्ट और डेली प्रडिक्शन। इसमें आप दूसरे यूजर्स के साथ ऑनलाइन जुड़ रियलटाइम क्रिकेट का मजा ले सकते हैं।