Dr Strange इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज, रोमांच और एक्शन का मिलेगा डबल डोज

अगर आप मार्वल स्टूडियो की फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, मई महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई Doctor strange in the multiverse of madness (Doctor Strange 2) अब OTT पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर आप यह फिल्म थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो इसे घर बैठे अपने फोन, टीवी व लैपटॉप पर देख सकते हैं। बेनेडिक्ट कंबरबैच-स्टारर फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म हिंदी के साथ अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। इसका मतलब है कि दर्शक फिल्म का लुत्फ कई भाषाओं में उठा सकेंगे। आपको याद दिल दें कि डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस 2016 में आयी फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का सीक्वल है। आइए जानते हैं कि किस प्लेटफॉर्म और किस डेट को यह फिल्म ओटीटी (Doctor Strange 2 OTT Release) पर स्ट्रीम की जाएगी।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी Doctor Strange 2
आपको बता दें कि डॉक्टर स्ट्रेंज इन मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 22 जून को स्ट्रीम की जाएगी इसका निर्देशन सैम राइमी ने किया है और इसमें बेनेडिक्ट कंबरबैच मुख्य किरदार में हैं। थिएटर में मिले प्यार के बाद उम्मीद की जा रही है कि ओटीटी पर यह फिल्म काफी धमाल मचा सकती है। इसे भी पढ़ें: जून में रिलीज होगी ये OTT Web Series, इस महीने लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का
Doctor Strange 2 की कहानी है रोमांचक
फिल्म में सुपर हीरो डॉक्टर स्ट्रेंज की उनकी डार्क साइड को दिखाया गया है। इसके अलावा वांडा परिवार की मौजूदगी भी पहली बार दिखायी गयी है। बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने डॉक्टर स्ट्रेंज का किरदार निभाया है। वांडा के रोल में एलिजाबेथ ओलसेन हैं। वहीं, ये दोनों किरदार मारवल की इनफिनिटी सीरीज में भी देखे जा चुके हैं।
ओपनिंग पर कमाए करोड़ों
गौरतलब है कि फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर 27.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, अपनी रिलीज के दूसरे दिन डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह यह फिल्म दो दिन में 50 करोड़ कमाई करने में सफल रही थी। इसे भी पढ़ें: कॉमेडी से भरपूर हैं OTT पर मौजूद साउथ की ये फिल्में, देखने के बाद नहीं रो पाएंगे हंसी
इसके अलावा डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस में दिखाए गए कुछ सीन 2021 में आयी स्पाइडमैन- नो वे होम के कुछ महीने बाद के समय में सेट हैं। अगर आप मार्वेल मूवीज के बड़े फैन हैं तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।