
काफी समय से रिलांय जियो और फेसबुक के बीच किसी डील को लेकर खबर सामने आ रही थी। वहीं, अब जियो और फेसबुक ने घोषणा कर दी है कि उनके बीच एक समझौता हुआ है। इस समझौते के अंदर फेसबुक निवेश करते हुए जियो प्लैटफॉर्म्स में 9.9 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी है।
फेसबुक ने जियो प्लैटफॉर्म्स में 43,574 करोड़ रुपए का निवेश किया है। फ़ेसबुक के इस निवेश से जियो प्लैटफ़ॉर्म्स की “प्री मनी एंटरप्राइज़ वैल्यू” को 4.62 लाख करोड़ रुपए ($65.95 अरब) बताया गया है। जियो का इस डील को लेकर कहना है कि फ़ेसबुक और जियो का साथ आना कई मायनों में अभूतपूर्व है। यह भारत के टेक्नॉलोजी सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश है। साथ ही दुनिया की किसी भी टेक्नॉलोजी कंपनी ने इससे पहले “माइनॉरिटी स्टेक” के लिए इससे बड़ा निवेश नहीं किया है।
व्हाट्सएप से होगा डिजिटल लेन-देन
भारत के लोगों को बेहतरीन सामान किफ़ायती दामों पर मिल सकें, इसके लिए रिलायंस रीटेल अपने नए प्लैटफ़ॉर्म “जियोमार्ट” के ज़रिए लाखों छोटे दुकानदारों और किराना व्यापारियों को जोड़ सकेगा। जियोमार्ट के ज़रिए यह प्रयास रहेगा कि किराना व्यवसाय और मज़बूत हों, जिससे अपने आस-पास के घरों में वे बेहतरीन सामान और सेवाएं जल्द से जल्द दे सकें। इसके लिए जियोमार्ट पर डिजिटल लेन देन के लिए वॉट्सएप का इस्तेमाल किया जाएगा।
फेसबुक के 400 मिलियन यूजर्स
फेसबुक और उसके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप के लिए इंडिया एक बड़ी मार्केट है। भारत में फेसबुक के 400 मिलियन यूजर्स हैं। वहीं, कंसल्टेंसी पीडब्ल्यूसी के अनुसार, भारत में साल 2022 में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़कर 850 मिलियन होने की उम्मीद है। इससे जियो और फेसबुक की इस साझेदारी को फायदा हो सकता है।
जल्द आएंगे नए और इनोवेटिव सॉल्यूशन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा, ‘Jio के विश्व स्तरीय डिजिटल कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और भारतीय लोगों के साथ फेसबुक के करीबी संबंधों की साझा ताकत के दम पर हम, आप में से हर एक के लिए नए और इनोवेटिव सॉल्यूशन लाएंगे।
























