
स्मार्टफोन कंपनी जियोनी ने भारत में अपने कम बजट वाले 4जी स्मार्टफोन्स की रेज में आज एक और डिवाईस जोड़ दिया है। कपंनी की ओर से जियोनी एक्स1 लॉन्च किया गया है। 8,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया यह स्मार्टफोन आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लॉन्च से 3 दिन पहले ही वेबसाइट पर लिस्ट हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, सामनें आई स्पेसिफिकेशन्स
जियोनी एक्स1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन फोन अमिगो 4.0 यूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
जानें कूलपैड कूल प्ले 6 क्यों है शाओमी रेडमी नोट 4 से बेहतर च्वाइस
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस इस फोन में कंपनी की ओर से 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। ब्लैक तथा गोल्ड कलर वेरिएंट में इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। जियोनी एक्स1 की खरीद पर एयरटेल ग्राहकों को जहां 6 माह के लिए 60जीबी 4जी डाटा मिल रहा है वहीं पेटीएम यूजर्स को भी कंपनी की ओर से कैशबैक वाउचर दिए जा रहे हैं।





















