खुशखबरी! iPhone यूजर्स अब Netflix पर खेल सकेंगे ये गेम्स, नहीं लगेगा कोई चार्ज

Join Us icon

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने कुछ समय पहले ही Android मोबाइल यूजर्स के लिए अपने ऐप पर ही मोबाइल गेम की शुरुआत की थी। वहीं, अब यह सुविधा आईओएस (iPhone) यूजर्स के लिए भी जारी कर दी गई है। इस अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स नेटफ्लिक्स एप की मदद से गेम खेल सकेंगे और उसे डाउनलोड भी कर सकेंगे। वहीं, Bloomberg रिपोर्टर Mark Gurman ने इस बात की पुष्टी की है कि आईओएस पर भी पांच मोबाइल गेम को आ चुके हैं।

ये हैं पांच गेम

इससे पहले जिसमें पहला Stranger Things: 1984 (BonusXP), दूसरा Stranger Things 3: The Game (BonusXP), तीसरा Shooting Hoops (Frosty Pop), चौथा Card Blast (Amuzo & Rogue Games) और पांचवा Teeter Up (Frosty Pop) है।

mobile-game-addiction

आपको बता दें कि गेमिंग से बच्चों को दूर रखने के लिए आप सिक्योरिटी पिन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने गेमिंग के लिए BonusXP, Los Gatos जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। साथ ही आपको बता दें कि गेम के लिए ग्राहकों से एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं ली जाएगी। नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन में ही गेमिंग सर्विस का मजा दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Netflix Games: मोबाइल पर फ्री में डाउनलोड कर ऐसे खेलें मजेदार गेम
लेटेस्ट वीडियो

किड्स क्लिप्स

गौरतलब है कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स जल्द एक टिक-टॉक जैसा फीचर लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह फीचर बच्चों के लिए आएगा और इसका मकसद नया प्रोग्राम खोजने में कम उम्र की ऑडियंस की मदद करना होगा। वहीं, नया किड्स क्लिप्स फीचर नेटफ्लिक्स की iOS ऐप में दिखा है। बताया जा रहा है कि यह फीचर किड्स शोज और मूवीज की मौजूदा लाइब्रेरी में से वीडियोज और क्लिप्स दिखाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here