
मोबाइल से कैब बुकिंग की सुविधा देने वाली ऐप Uber ने मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म WhatsApp के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के बाद यूजर्स व्हाट्सऐप की मदद से भी Uber कैब बुक कर सकते हैं। व्हाट्सऐप की मदद से उबर कैब बुक करने के लिए यूजर्स उबर के ऑफिशियल व्हाट्सऐप चैटबोट से अपने लिए कैब बुकिंग रिक्वेस्ट करनी होगी। उबर ने एक प्रेस रिलीज शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस पार्टनशिप के बाद यूजर्स को उबर कैब बुक करने के लिए Uber ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। व्हाट्सऐप पर उबर के चैट बोट पर यूजर्स को अपनी सभी ट्रिप की जानकारी, बुकिंग के बारे में इंफॉर्मेंशन मिल जाएगी।
उबर की यह सर्विस फ़िलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लखनऊ में रोलआउट किया गया है। कंपनी धीरे-धीरे इसे देशभर के यूज़र्स के लिए रोलआउट करेगी। शुरुआत में यह सर्विस अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है। संभव है कि कंपनी धीरे धीरे यह चैट बोट अन्य भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही उबर की यह सर्विस फ़िलहाल नई और पुराने दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
WhatsApp से Uber कैब कैसे बुक करें?
WhatsApp की मदद से उबर कैब बुक करने के तीन तरीक़े हैं। यूज़र उबर के बिज़नेस अकाउंट नंबर पर मैसेज करके कैब बुक कर सकते हैं। QR कोड स्कैन कर व्हाट्सऐप से कैब बुक कर सकते हैं और सीधी Uber WhatsApp चैट ओपन कर कैब बुक कर सकते हैं।
एक बार चैट शुरू होने के बाद उबर चैटबोट यूज़र से पिकअप और ड्रॉप लोकेशन पूछेगा। यूज़र द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद इस ट्रिप के लिए अनुमानित किराया और ड्राइवर के पहुंचे के समय के बारे में इंफ़ॉरमेशन मिलेगी।
WhatsApp की मदद से उबर कैब बुक करने वाले यूज़र्स को वहीं सेफ़्टी फ़ीचर और इंश्योरेंस प्रोटेक्शन मिलती है जो उबर ऐप से ट्रिप बुक करने पर यूज़र को मिलती है। यूज़र को व्हाट्सऐप ड्राइवर का नाम और लाइसेंस प्लेट की इंफ़ॉरमेशन मिलती है। इसके साथ ही लोकेशन ट्रैक करने के साथ साथ ड्राइवर से कॉल पर संपर्क भी किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OPPO Find X4 की लॉन्चिंग से पहले जानें सभी खूबियां, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा
इसके साथ ही कंपनी यूज़र को व्हाट्सऐप चैट पर सेल्फ़ी गाइडलाइन्स के बारे में भी सूचित करती है। किसी इमर्जेंसी की स्थिति में Help टाइप कर सीधी उबर से कॉन्टेक्ट किया जा सकता है। जैसे ही यूज़र “emergency” ऑप्शन को चुनता है तो उबर के प्रतिनिधी सीधी यूजर से बात करते हैं। इसके साथ ही यूजर यात्रा समाप्त होने के 30 मिनट तक सेफ्टी लाइन
पर कॉल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Redmi Note 10S स्मार्टफ़ोन नए अवतार में जल्द दे सकता है दस्तक, जानें क्या होगी क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स
उबर से बताया कि यूज़र्स चाहे व्हाट्सऐप से राइड बुक करें या ऐप की मदद से उनके लिए किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।





















