
Income Tax Return (ITR) फाइल करने के लिए आधार कार्ड के साथ ही पैन कार्ड भी भारतीय नागरिकों के लिए बेहद ही जरूरी है। लेकिन, अगर आपका PAN Card खो गया है तो अब परेशान होनी की अवश्यकता नहीं है क्योंकि आप घर बैठे ही आसानी से e-Pan Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होगा। आइए जानते हैं कैसे ऑनलाइन डाउनलोड करें (e-PAN Card download) ई-पैन कार्ड।
ऐसे डाउनलोड करें e PAN card
एक तरह से ई-पैन कार्ड एक फिजिकल पैन कार्ड की तरह ही काम करता है। वहीं, इसका इस्तेमाल उन सभी फिजिकल ट्रांजेक्शन और डोमेन के लिए किया जा सकता है, जहां PAN दिखाना अनिवार्य होता है। इसके अलावा PAN कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करना काफी आसान है। आप इसे घर बैठे अपने फोन पर या लैपटॉप पर आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आगे आपको इस प्रोसेस के लिए यहां स्टेप-बाय-स्टेप गाइड बताई गई है।
- Step 1- सबसे पहले https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर जाएं।
- Step 2- इसके बाद एक पेज ओपन होगा, जहां मांगी गई जानकारी (पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और डेट ऑफ बर्थ) को भरना होगा।
- Step 3- जानकारी भरने के बाद Captcha को फिल करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने प्रीव्यू डिटेल आएंगे और फिर ‘Generate OTP’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर नंबर पर आए OTP को लिखें।
- OTP को वैलिडेट कीजिए और कंटिन्यू विद पेड ई-पैन डाउनलोड फेसिलिटी पर क्लिक करें।
- अब किसी एक पेमेंट गेटवे का चयन कीजिए और पेमेंट को कंफर्म करने के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
- 8.26 पैसे प्रोसेसिंग फीस के तौर पर पे देने होंगे। सक्सेसफुल पेमेंट के बाद कंटिन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Paid e-PAN Download Facility’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप आपने फोन या लैपटॉप पर e-PAN कार्ड का PDF डाउनलोड कर पाएंगे जो कि पासवर्ड प्रोटेक्टेड होगा।
- इस फाइल को खोलने के लिए पासवर्ड के तौर पर आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।
गौरतलब है कि इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 272B के प्रावधानों के मुताबिक, एक से अधिक पैन रखने पर 10,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है।





















