जानें कैसे लें रिलायंस जियो की स​र्विस तीन महीनें तक मुफ्त

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/02/jio-love.jpg

जैसा कि मालूम है कि रिलायंस जियो ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि कंपनी फ्री सेवाएं 31 ​मार्च को खत्म हो जाएंगी। हालांकि इससे पहले कंपनी ने 99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान को लॉन्च किया था जिसके तहत आप 10 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जियो सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। जियो प्राइम मेंबरशिप लेने की अवधि 31 मार्च ही निर्धारित है। परंतु सेवा समाप्त होने से पहले ही रिलायंस इं​डस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह घोषणा कर कि आगे भी तीन महीने तक आप जियो सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए कपंनी ने स​मर सरप्राइज आॅफर को लॉन्च किया है। हालांकि इस आॅफर को बारीकी से समझना जरूरी है जिसे आगे हमने बारीकी से समझाया है।

1. सबसे पहले बता दूं कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन आॅफर की अवधि जो 31 मार्च को खत्म हो रही थी उसे कंपनी ने इस माह के 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च की अपनी ऐप, तेंदुलकर का पहला गाना भी यहीं होगा रिलीज़

2. वहीं फ्री डाटा, कॉलिंग और मैसेजिंग सर्विस आॅफर जो 31 मार्च को खत्म हो रहा था वह भी 15 अप्रैल तक बढ़ गया है। आप अब भी हर रोज 1जीबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं।

एक्सक्लूसिव: भारत में नोकिया 6 लॉन्च होने से पहले देखें इस फोन की एक झलक

3. लेकिन 15 अप्रैल के बाद तीन महीने तक मुफ्त में जियो की सर्विस का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले 99 रुपये का रिचार्ज करना जरूरी है और इसके बाद आपको 303 रुपये का पैक डलवाना होगा।

4. 303 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद आपको कॉम्लीमेंटर समर सरप्राइज आॅफर मिलेगा जिसके बाद जियो की सभी सेवाएं 30 जून तक मुफ्त हो जाएंगी।

5. मुफ्त होने के बाद जियो की सेवाओं का उपयोग ऐसे ही कर पाएंगे जैसा कि आज। हर रोज 1जीबी 4जी डाटा मिलेगा और असीमित वोएलटीई कॉल, मैसेजिंग और मुफ्त रोमिंग प्राप्त होगा।

6. आपने जो 303 रुपये का रिचार्ज कराया है। वह पैक 1 जुलाई से शुरू होगा और 28 जुलाई को खत्म होगा। अर्थात 99+303 रुपये में आप 28 जुलाई 2017 तक जियो की सेवाएं बिना किसी बाधा के प्राप्त होंगी।

7. ध्यान रहे कि यदि आपने अब तक केवल 99 का रिचार्ज डलवाया है तो 15 अप्रैल तक 303 का रिचार्ज डलवाना अनिवार्य है नहीं तो 3 महीने मुफ्त सर्विस नहीं मिलेगी।

8. यदि आपने पहले से 303 या अन्य रिचार्ज 1 या 1 से अधिक डलवाये हैं तो वो सभी पैक 1 जुलाई के बाद से लागू होंगे।