इस खासियत के साथ Huawei JNY-AL10 फोन हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, जल्द दे सकता है दस्तक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/08/huawei-y9-prime-2019-type-c-usb-cable.jpg

Huawei ने हाल ही में घोषणा की थी कि कंपनी अपनी घरेलू मार्केट चीन में 5 दिसंबर को Huawei Nova 6 फोन को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी इस महीने के आखिर में Huawei MatePad प्रो फ्लैगशिप टैबलेट को पेश कर सकती है। इन दोनों डिवाइस को 5G व LTE एडिशन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसा लग रहा है कि कंपनी एक और हाई-एंड डिवाइस को पेश करने की सोच रही है। दरअसल, JNY-AL10 मॉडल नंबर को सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।

JNY-AL10 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट 3C पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, फिलहाल इस मॉडल नंबर के नाम का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। सर्टिफिकेशन में सामने आया है कि फोन को HW-100400C01 चार्जर के साथ शिप किया जाएगा जो कि 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसी तरह के चार्जर को कंपनी पहले Mate 30 और Mate 30 Pro फ्लैगशिप फोन में दे चुकी है। इसे भी पढ़ें: 5 दिसंबर को लॉन्च होगा डुअल सेल्फी और 60MP रियर कैमरे वाला Huawei Nova 6

वही, उम्मीद की जा रही है कि JNY-AL10 कंपनी का एक और फ्लैगशिप डिवाइस हो सकता है। हालांकि, इस फोन में 5G कनेक्टिविटी नहीं होगा। इसलिए माना जा सकता है कि फोन नॉन 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा। इसके अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स से भी जल्द पर्दा उठाया जा सकता है।

अगर बात करें 5 दिसंबर को लॉन्च होने वाले Nova 6 की तो अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल)
आईपीएस एलसीडी 60 हर्ट्ज डिसप्ले हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में किरिन 990 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के दो वेरिएंट और 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 4000एमएएच बैटरी, 6 जीबी रैम और 48एमपी ट्रिपर रियर कैमरे पर लॉन्च हुआ Huawei Y9s

वहीं, फोन के रियर पर 60 मेगापिक्सल का सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 40 वॉट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक हो सकती है।