Samsung जैसे स्मार्ट ‘पेन’ के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 6, कीमत 15,000 रुपये से भी कम

Join Us icon

Infinix ने आज इंडियन मार्केट में देश के सबसे सस्ते 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन के रूप में Infinix Hot 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो 15 जुलाई से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Infinix Hot 7 के इंडिया लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाया है। कंपनी की ओर से ग्लोबल मार्केट में Infinix Note 6 लॉन्च किया गया है जो स्मार्ट ‘पेन’ डिवाईस के साथ आता है।

Infinix Note 6 पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुए Infinix Note 5 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। Samsung के नोट डिवाईस की तरह Infinix का यह नोट डिवाईस भी स्मार्ट पेन के साथ आता है जिसे कंपनी ने X-Pen का नाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की ओर से इस डिवाईस को फिलहाल युगांडा में लॉन्च किया गया है जहां नोट की कीमत इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 13,940 रुपये है। विदेशी बाजार में Infinix Note 6 ब्लैक, ब्लू और रोज़ गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया है।

Infinix Note 6

नोट 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसकी दो बड़ी खासियत नोट के साथ आने वाला X-Pen और ARCore फीचर है। स्मार्ट पेन के साथ फोन की आपरेटिंग के साथ ही स्कैच और ग्राफ्स बनाए जा सकते हैं वहीं एआरकोर फीचर के साथ आग्यूमेंटेड रियालिटी एक्सपीरियंस का अनुभव मिलता है। Infinix Note 6 को 6-इंच की फुलव्यू एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

Infinix Note 6 launched with x pen specs price

Infinix Note 6 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस एंडरॉयड 9 पाई आधारित एक्सओएस 5.0 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी35 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू मौजूद है। कंपनी की ओर से Infinix Note 6 को 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ 4000एमएमएच बैटरी और 4 कैमरे वाला Infinix Hot 7

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix Note 6 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल ​एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर ​मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 6 सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 1,000 रुपये सस्ता मिल रहा है Realme ​3 Pro, Realme C2 पर भी शानदार ऑफर, जाने कब और कहां से खरीदे

Infinix Note 6 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इनफिनिक्स नोट 6 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। उम्मीद की जा रही है Infinix जल्द ही Note 6 को भारतीय बाजार में उतार देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here