4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ 4,000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Infinix S4, जानें कैसे पाएं सिर्फ 8,999 रुपये में

Join Us icon

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही अपनी रिपोर्ट में बताया था कि टेक कंपनी Infinix अपने ट्रिपल रियर कैमरे वाले बजट स्मार्टफोन Infinix S4 को और भी पावरफुल करते हुए इसका 4जीबी रैम मैमोरी वेरिएंट लाने वाली है। वहीं अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। Infinix S4 के नए वेरिएंट को कंपनी ने 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है जो 8 अगस्त से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Infinix S4 के इस नए वेरिएंट की कीमत कंपनी द्वारा 10,999 रुपये रखी गई है। लेकिन अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने फोन के नए 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट को लॉन्च ऑफर के तहत 8,999 रुपये में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। Infinix S4 का नया वेरिएंट 8 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली बिग फ्रीडम सेल के दौरान सीधे 2,000 रुपये सस्ता मिलेगा। गौरतलब है कि Infinix S4 का मौजूदा 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी बाजार में 8,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है, लेकिन ​फ्लिपकार्ट सेल में इस वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Infinix S4 डिजाईन

इनफिनिक्स एस4 को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बनाया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। Infinix S4 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। Infinix S4 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं वहीं बाएं पैनल पर सिल स्लॉट मौजूद है। इसी तरह Infinix S4 के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल दी गई है।

Infinix S4 स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix S4 को 720 x 1,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की एचडी+ आईपीएस टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित एक्सओएस 5.0 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। Infinix S4 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के​ लिए Infinix S4 रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

Infinix S4 4gb ram 64gb storage variant launched price specifications

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix S4 के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर पैनल पर 8-मेगापिक्सल वाइड एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वाईफाई, जीपीएस व ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ ही पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। Infinix S4 के दोनों ही वेरिएंट Nebula Blue, Twilight Purple और Space Gray कलर ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

3 नए फोन भी होंगे लॉन्च

लगे हाथ आपको बता दें कि Infinix कंपनी आने वाले दिनों में 3 और नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारने की योजना बना रही है। ये तीनों ही स्मार्टफोन लो बजट कैटेगरी में लॉन्च किए जाएंगे। इनफिनिक्स इंडिया सीईओ अनीश कपूर का कहना है कि, Infinix के ये आगामी स्मार्टफोन अलग-अलग सीरीज़ के तहत लॉन्च किए जाएंगे और इनमें मौजूद सबसे बड़े मॉडल की कीमत 12,000 रुपये से कम ही रहेगी। कंपनी इसी महीने अपना नया प्रोडक्ट बाजार में उतार सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here