सिर्फ 7999 रुपये में लॉन्च हुआ इंडिया सबसे सस्ता पंच-होल डिसप्ले वाला फोन, साथ में है ट्रिपल रियर कैमरा और 4000एमएएच बैटरी

Join Us icon

Infinix ने पिछले हफ्ते ही ​नाइजीरिया में अपनी ‘एस सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन S5 Lite लॉन्च किया था। फोन की शानदार स्पेसिफिकेशन्स और लुक को देखते हुए इस डिवाईस का इंतजार भारतीय यूजर्स द्वारा भी दिया जा रहा था। वहीं आज इस इंतजार को खत्म करते हुए Infinix ने S5 Lite स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। इंडिया में यह स्मार्टफोन सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 22 नवंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

लुक व डिजाईन

Infinix S5 Lite को कंपनी द्वारा पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसे इस फोन की बड़ी यूएसपी में से एक कहा जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी बाईं ओर एक छोटा सा होल दिया गया है और इसी होल में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। Infinix S5 Lite की डिसप्ले तीन ओर से जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर थोड़ा चिन पार्ट मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी हुई है। Infinix S5 Lite के रियर पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसी तरह​ सिम स्लॉट फोन के बाएं पैनल पर मौजूद है। Infinix S5 Lite 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है वहीं फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही स्पीकर भी दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Infinix S5 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 760 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। Infinix S5 Lite एंडरॉयड 9 पाई आधारित एक्सओएस 5.5 पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है।

Infinix S5 Lite punch hole display triple rear camera launched in india specs price

Infinix S5 Lite को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी त​क बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और एक क्यूवीजीए सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Infinix S5 Lite 16 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Infinix S5 Lite डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में Infinix S5 Lite को 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 22 नवंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Infinix S5 Lite को ब्लैक, श्यान और वॉयलेट कलर में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here