इस कंपनी के सस्ते पंच होल डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरा वाले स्मार्टफोन की कल होगी सेल, कीमत 7999 रुपए

Join Us icon

Infinix का नया स्मार्टफोन ‘S5 Lite’ को कीमत के साथ अब फ्लिपकार्ट पर स्पॉट किया गया है। कंपनी Flipkart के माध्यम से कल इसे 12 बजे लॉन्च करेगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पहले ही स्मार्टफोन के प्राइस और दूसरी कई डिटेल्स के बारे में जानकारी दे जा चुका है। पोर्टल में स्मार्टफोन को पंच होल डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा, 4GB+64GB स्टोरेज के साथ टीज किया गया है।

फोन को कंपनी 7,999 रुपए की कीमत में पेश करेगी उम्मीद की जा रही है कि यह भारत में सबसे सस्ते पंच होल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में से एक होगा। आगे हम आपको स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी देते हैं।

screenshot-2019-11-14-at-11-45-43-am
बता दें कि कुछ समय पहले नाइजीरिया में Infinix ने पंच-होल डिसप्ले वाले दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनका नाम Infinix S5 और Infinix S5 Lite था। आपको बता दें कि इनमें से एक Infinix S5 भारतीय बाजार में पहले ही दस्तक दे चुका है, लेकिन Infinix S5 Lite नया है। नाइजीरियन बाजार में दस्तक देने के बाद यह अब इंडियन मार्केट में पहुचने वाला है।

स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नाइजीरिया में दस्तक दे चुके इस स्मार्टफोन में 1600 x 760 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित एक्सओएस 5.5 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है।

Infinix S5 Lite को नाइजीरिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन का एक वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में भी कंपनी इस फोन को दो ही वेरिएंट में पेश करेगी।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और एक क्यूवीजीए सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Infinix S5 Lite 16 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here