
Infinix भारत में जल्द ही नया बजट स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफ़ोन Infinix Smart 6 के नाम से भारत में एंट्री करेगा। कंपनी ने एक ट्वीट कर कंफर्म किया है कि इनफिनिक्स स्मार्ट 6 स्मार्टफोन 27 अप्रैल को लॉन्च होना है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन Unisoc SC9863A SoC और Android 11 (Go Edition) स्मार्टफोन के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस XOS 7.6 पर रन करेगा।
अपकमिंग Infinix Smart 6 स्मार्टफोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ कुछ देशों में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन भारत में यह स्मार्टफोन 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन की रैम 2GB तक बढ़ाई जा सकती है। यहां हम आपको अपकमिंग Infinix Smart 6 स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Gali gali mein shor hai, SMART 6 mein #ZyadaSeMore64 hai.
Smart desh ka SMART phone coming at a never before price. Launching on 27th April only on @Flipkart
Know more: https://t.co/0VxxGjweKc pic.twitter.com/SBpFNpoTef
— Infinix India (@InfinixIndia) April 23, 2022
Infinix Smart 6 स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Smart 6 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसके साथ ही इनफिनिक्स के इस फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन का पैक पैनल सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियल मैटेरियल से कवर है। इसके साथ ही इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में स्क्वायर शेप का कैमरा दिया गया है, जिसमें चार सर्कल हैं। इसमें एक में एलईडी फ्लैश, दूसरे में 8MP का प्राइमरी कैमरा, तीसरे में डेप्थ कैमरा सेंसर और चौथे ऐसे ही एकरूपता (सिमेट्री) के लिए दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
Infinix Smart 6 स्मार्टफोन में DTS Audio प्रोसेसरिंग और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में microUSB पोर्ट दिया गया है। इनफिनिक्स ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि अपकमिंग Infinix Smart 6 स्मार्टफोन को भारत में किस कीमत में पेश किया जाएगा। हालांकि फ्लिपकार्ट पर इस फोन के लैंडिंग पेज में कंपनी ने जिक्र किया है कि यह फोन काफी कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत





















