48MP क्वाड कैमरा सेटअप और पंच होल डिसप्ले के साथ लॉन्च हुई Infinix Note 7 सीरीज

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने Infinix Note 7 सीरीज के अंदर दो नए स्मार्टफोन्स को पेश किया है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस सीरीज के अंदर Infinix Note 7 और Infinix Note 7 Lite को सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट कर दिया है। लेकिन, इस लिस्टिंग में कीमत और उपलब्धता का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।
डिजाइन
अगर बात करें दोनों फोन के डिजाइन की तो Infinix Note 7 और Note 7 Lite में पंच होल डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा इनफिनिक्स नोट 7 में गोलाकर शेप वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, नोट 7 लाइट में आयताकार शेप वाला क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। दोनों ही फोन में बड़ी स्क्रीन, 48- मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन्स में दिए गए कैमरा की बात करें तो यह दोनों ही स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इनफिनिक्स Note 7 और Note 7 लाइट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक लो-लाइट कैमरा लेंस दिया गया है। हालांकि, फ्रंट कैमरा में थोड़ा फर्क है। नोट 7 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और नोट 7 लाइट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी
इसके अलावा दोनों ही फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, नोट 7 स्मार्टफोन 18W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करता है और नोट 7 लाइट 10W की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 4 दिन तक चल सकते हैं।
Infinix Note 7 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें नोट 7 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.95-इंच HD+ IPS LCD इनफिनिटी-O पैनल दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 720 x 1,640 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। वहीं, फोन Helio G70 चिपसेट पर आधारित है। वहीं, फोन में फोन में 6 जीबी की रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Infinix Note 7 Lite की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें नोट 7 लाइट में 6.6 इंच का IPS LCD इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है। इस मॉडल में 4 जीबी की रैम और Helio P22 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।