Infinix ला रहा ट्रिपल कैमरा और पॉपअप सेल्फी वाला फोन, कीमत होगी 10,000 रुपए से कम

Join Us icon

कुछ सप्ताह पहले ही चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Techno ने भारत में सबसे सस्ता ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला मोबाइल फोन भारत में लॉन्च किया था जिसकी कीमत 9,599 रुपये थी। वहीं, आज Techno के सहयोगी कंपनी Infinix ने इसे पीछे छोड़ अबतक का सबसे सस्ता ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन दिया है जिसकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपए है। Infinix Smart 3 Plus मॉडल नाम से उपलब्ध यह फोन 30 अप्रैल को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। इसी इवेंट में कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन और स्मार्ट बैंड की झलक दिखाई जो मोबाइल यूजर्स के लिए बेहद ही खास कहे जा सकते हैं।

कंपनी जल्द ही अपना पॉपअप कैमरा वाला फोन पेश करने वाली है। हालांकि इवेंट के दौरान कंपनी आने वाले फोन के प्राइस की जानकारी तो नहीं दी लेकिन 91मोबाइल्स से एक्सक्लूसिव बात के दौरान बहुत कुछ बताया। वहां मौजूद एक अधिकारी से जब फोन को लेकर कुछ जानना चाहा तो उन्हों फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा की बात काबूल की। वहीं, इस बात की जानकारी दी की कंपनी इस फोन को 10 हजार रुपए के अंदर पेश करेगी। वहीं, अगले महीने यानी 20 मई के बाद फोन को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले की के कयास लगाए जा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ ट्रिपल रियर कैमरे वाला Infinix Smart 3 Plus

whatsapp-image-2019-04-23-at-4-02-42-pm

इसके अलावा हमने इनफिनिक्स इंडिया के सीईओ अनीश कपूर से बात की तो उन्होंने अपकमिंग फोन को लेकर कुछ कहने से इंकार कर दिया लेकिन, इस बात की जानकारी दी कि अगले महीने कंपनी दो नए स्मार्टफोन के साथ ही एक फिटनेस बैंड लॉन्च करेगी।

वहीं, उनका कहना है कि इस साल आने वाले फोन के लुक्स और डिवाइस की क्लिलिटी पर हमारा ज्यादा फोकस रहेगा। इसके अलावा अनीष कपूर ने बताया की वह कोशिश करेंगे की 10 हजार के अंदर ही यूजर्स को हाई-एंड फीचर्स से लैस स्मार्टफोन भविषय में पेश किए उपलब्ध कराएं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here