इस खास फीचर के साथ आ सकता है Apple का पावरफुल iPhone 13 Pro, नई लीक में हुआ खुलासा

Join Us icon

Apple iPhone 13 सीरीज को लॉन्च होने में अभी काफी समय बाकि है। लेकिन, इस सीरीज के अंदर पेश किए जाने वाले फोन्स को लेकर जानकारियां आनी शुरू हो गई हैं। वहीं, अब इस सीरीज के अंदर आने वाले पावरफुल फोन iPhone 13 Pro को लेकर एक टिप्स्टर ने नई जानकारी दी है। खबर के अनुसार आईफोन 13 प्रो मॉडल्स को ऑलवेज-ऑन डिसप्ले और बेहतर ग्रिप के लिए रिफाइन्ड मैट बैक पैनल के साथ पेश किया जा सकता है।

EverythingApplePro और prolific tipster Max Weinbach द्वारा दी गई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार नए iPhone मॉडल्स में iPad Pro की तरह 120 हर्ट्ज प्रोमोशन डिसप्ले हो सकता है। वहीं, EverythingApplePro यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो को पोस्ट किया है जिसमें आगामी iPhone 13 सीरीज की इस नई जानकारी को टिप्स्टर Max Weinbach के हवाले से शेयर किया गया है।

iphone-13-aod-696x378

डिजाइन के बारे में वीडियो में बताया गया है कि Apple इस साल कम बदलाव करेगा। वीडियो में सबसे बड़ी खासियत जिसका जिक्र किया गया है वह है ऑलवेज-ऑन डिसप्ले है। डिटेल्स के अनुसार, ऑलवेज-ऑन डिसप्ले फीचर स्क्रीन पर टाइम और बैटरी आइकन दिखाता रहेगा। इसे भी पढ़ें: ऐसा होगा Apple के अपकमिंग लो बजट iPhone SE 3 का डिजाइन, क्या है आपकी राय ?

इसके अलावा वीडियो में बताया गया है कि एप्पल आईफोन 13 के प्रो मॉडल्स में LTPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रकार की टेक्नोलॉजी कंपनी के लिए नई नहीं होगी क्योंकि कंपनी इससे पहले Apple Watch यह तकनीक दे चुकी है। इसे भी पढ़ें: कम कीमत में आ रहा नया iPhone!, ढेरों नए फीचर्स से होगा लैस

iPhone 13 सीरीज में होंगे 4 मॉडल

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले टेक एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने जानकारी दी थी कि इस साल आईफोन 13 सीरीज में iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max जैसे स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे, जिनके डिजाइन्स और स्पेसिफिकेशंस का फी खास होंगे।

फोल्डेबल आईफोन

सैमसंग, मोटोरोला और हुवावे की तरह ही एप्पल भी अपने फोल्डेबल आईफोन के लिए तैयारी कर रही है। कुछ समय पहले रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी भविष्य में आने वाले आईफोन के लिए फोल्डेबल और फ्लेक्सिबल स्क्रीन की तलाश में है। Bloomberg के मुताबिक, फिलहाल कंपनी का यह प्लान अपनी शुरुआती चरण में है और यह 2021 में आने वाले आईफोन के लिए नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here