आईफोन की बैटरी हुई ब्लास्ट, 7 लोग हुए जख्मी

Join Us icon

इस साल की शुरूआत दिग्गज टेक कंपनी एप्पल के लिए कुछ ठीक नहीं लग रही है। कुछ दिनों से जहां एप्पल आईफोन की बैटरियों में खामी की खबर सामनें आ रही है जिसके बाद एप्पल बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम चला रहा है। वहीं अब आईफोन की बैटरी में ब्लास्ट होने की चौंकाने वाली खबर सामनें आई ​है। ताजा खबर में आईफोन की बैटरी एप्पल स्टोर में फट गई जिसकी वजह से करीब 7 लोग चोटिल हो गए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना स्विटजरलैंड के ज्यूरिख स्थित एप्पल स्टोर की है। रिपोर्ट के अनुसार आईफोन में उस वक्त धमाका हो गया जब एप्पल स्टोर में सर्विसमैन उस फोन को ​रिपेयर कर रहा था। उस वक्त स्टोर में तकरीबन 50 लोग मौजूद थे और जैसे फोन में अचानक से ब्लास्ट हुआ, पूरे स्टोर में अफरातफरी मच गई।

girl-with-phone-indian-17

रिपोर्ट के अनुसार फोन में अचानक से ब्लास्ट हुआ और इस धमाके के बाद लोगों में भगदड़ मच गई है। आईफोन ब्लास्ट होने की वजह से जहां रिपेयरमैन का हाथ झुलस गया है वहीं भगदड़ की वजह से अन्य 7 लोगों को भी चोटें पहॅुंची है। इस धमाके बाद पुलिस ने वहां पहॅुंचकर स्टोर को खाली करवाया और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया

नोकिया 1 की फोटोज़ आई सामनें, गूगल कर रहा है इस फोन को डिजाईन

एप्पल आईफोन में हुए इस ब्लास्ट की वास्तिवक वजह तो सामनें नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि यह मामला बैटरी ओवरहिट या फोन की बैटरी से छेड़छाड़ करने का हो सकता है। क्योंकि ब्लास्ट के वक्त उस फोन को रिपेयर किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर खबर लिखे जाने तक एप्पल की ओर से काई आधिकारिक बयान नहीं सामनें आया है।