
Apple जब भी कोई नया आईफोन लॉन्च करता है तो हम इंडियन उस नए मॉडल को नहीं बल्कि उससे पुराने iPhones को खरीदने की प्लानिंग करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नए आईफोन लॉन्च के बाद पुराने आईफोन की कीमत कम हो जाती है। लेकिन इस बार एप्पल इंडिया ने तगड़ा झटका दिया है। iPhone 14 Series लॉन्च के बाद कंपनी ने अपने पुराने मोबाइल iPhone SE 2022 को और भी महंगा करते हुए प्राइस सीधे 6,000 रुपये बढ़ा दिया है।
सुनने और पढ़ने में यह थोड़ा हैरान कर देने वाला तो है लेकिन सच यही है। आईफोन 14 सीरीज़ लॉन्च करने के बाद एप्पल कंपनी ने अपने पुराने आईफोन एसई 2022 मोबाइल की कीमत में ईजाफा कर दिया है और फोन का दाम 6,000 रुपये तक बढ़ा दिया है। एप्पल ने हालांकि ऐसा करने की कोई वजह सार्वजनिक नहीं की है। और सच कहें तो हमें भी 6,000 रुपये तक iPhone SE 2022 Increase करने की कोई ठोस वजह समझ नहीं आ रही है।
कितना महंगा हुआ आईफोन
आईफोन एसई 2022 का 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 43,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसका प्राइस अब बढ़कर 49,900 रुपये हो गया है। इसी तरह फोन के 128जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 48,900 रुपये से बढ़कर 54,900 रुपये कर दिया गया है तथा 256जीबी स्टोरेज वाला iPhone SE 2022 58,900 रुपये की बजाय अब 64,900 रुपये में बिकेगा।
Photos: नए 5G iPhone की 14 खूबियां फोन को बनाती हैं खास, फीचर्स चाहिए तो रेट करना होगा इग्नोर
नई आईफोन 14 सीरीज़ के किस मोबाइल का कितना है प्राइस
iPhone 14 Price in India
iPhone 14 128GB = 79,900 रुपये
iPhone 14 256GB = 89,900 रुपये
iPhone 14 512GB = 1,09,900 रुपये
iPhone 14 Plus Price in India
iPhone 14 Plus 128GB = 89,900 रुपये
iPhone 14 Plus 256GB = 99,900 रुपये
iPhone 14 Plus 512GB = 1,19,900 रुपये
iPhone 14 Pro Price in India
iPhone 14 Pro 128GB = 1,29,900 रुपये
iPhone 14 Pro 256GB = 1,39,900 रुपये
iPhone 14 Pro 512GB = 1,59,900 रुपये
iPhone 14 Pro 1TB = 1,79,900 रुपये
iPhone 14 Pro Max Price in India
iPhone 14 Pro Max 128GB = 1,39,900 रुपये
iPhone 14 Pro Max 256GB = 1,49,900 रुपये
iPhone 14 Pro Max 512GB = 1,69,900 रुपये
iPhone 14 Pro Max 1TB = 1,89,900 रुपये
























