iQOO 8 Series ने Geekbench पर दिखाया दम, जानें कितनी दमदार है परफॉर्मेंस

Join Us icon

Vivo का सब-ब्रांड iQOO इन दिनों अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। iQOO 8 series चीन में 17 अगस्त को लॉन्च होनी है।कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज के दो स्मार्टफोन iQOO 8 और इसका Pro मॉडल मार्केट में पेश करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपकमिंग iQOO फोन की कुछ डिटेल शेयर किए हैं। कंपनी इन स्मार्टफोन को क्वालकॉम के दमदार Snapdragon 888+ SoC के साथ पेश करेगी। लॉन्च से पहले iQOO 8 series को Geekbench पर लिस्ट किया है, जिससे इन अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे और भी जानकारी मिलती है।

iQOO 8 सीरीज Geekbench पर लिस्ट

iQOO 8 series 17 अगस्त को चीन में लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले iQOO के दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Geekbench पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में iQOO स्मार्टफोन का मॉडल नंबर और परफॉर्मेंस डीटेल सामने आए हैं। iQOO के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2141A है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि यह स्टेंडर्ड iQOO 8 है या फिर iQOO 8 Pro मॉडल है। आने वाले दिनों इस स्मार्टफ़ोन की और भी डिटेल सामने आएंगी।

iqoo-8

कैसी है परफॉर्मेंस

Geekbench पर ये स्मार्टफोन 8GB की रैम के साथ लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 888+ SoC के साथ पेश किया जाएगा। इस प्रोसेसर को 3.0GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है जो कि Adreno 660 GPU के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को Android 11 के साथ पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन OriginOS या Funtouch OS 11 के साथ पेश किया जाएगा। iQOO स्मार्टफोन ने परफॉर्मेंस टेस्ट में सिंगल कोर में 1133 और मल्टी कोर में 3696 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है।

क्या हैं खूबियां

इस स्मार्टफोन की दूसरी डिटेल भी सामने आ चुकी हैं। इस स्मार्टफोन को 12GB की रैम के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में रैम एक्सटेंडेड फीचर भी दिया जाएगा। iQOO का यह फोन 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्रो मॉडल 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Black Shark 5 गेमिंग स्मार्टफोन में हो सकता है दमदार Snapdragon 888+ प्रोसेसर और 100W+ फास्ट चार्जिंग

iQOO ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के Pro मॉडल की कैमरा डिटेल भी शेयर किया है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जो VIS 5-एक्सेस एंटी शेक माइक्रो क्लाउड गिंबल स्टेबलाइजेशन के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 16MP मिड फोकस लेंस दिया है जिसकी फोकल लेंथ 14-60mm है। iQOO स्मार्टफोन में 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन वेरिएबल रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी जिसे 1Hz-120Hz पर फिक्स किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Honor Magic 3, Magic 3 Pro और Magic 3 Pro+ दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here