
PUBG Mobile को भारत में जितनी सफलता मिली थी, उतनी सक्सेस शायद ही किसी अन्य मोबाइल गेम ने पाई होगी। जब इस गेम के इंडिया में बैन किया गया तो लाखों यूजर्स को दिल टूटा था। Krafton कंपनी ने Battlegrounds Mobile India यानी BGMI को लॉन्च कर भारतीयों के जख्म पर मरहम लगाने का काम तो किया था लेकिन पबजी मोबाइल जितना प्यार इस गेम को नहीं मिल पाया। लेकिन आज कंपनी ने पबजी मोबाइल के फैन्स को बड़ा तोहफा देते हुए घोषणा कर दी है कि आने वाली 11 नंवबर को इस गेम का नया वर्ज़न PUBG: NEW STATE लॉन्च कर दिया जाएगा।
PUBG: New State online showcase का आयोजन करते हुए आज Krafton ने इस फोन के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह नया पबजी मोबाइल आने वाली 11 नंवबर को ग्लोबली लॉन्च कर दिया जाएगा। इस दिन पबजी: न्यू स्टेट एक साथ 200 से अधिक देशों में एंट्री लेगा जो 17 विभिन्न भाषाओं में खेलने के लिए उपलब्ध होगा। iOS iPhone और Android Smartphone दोनों यूजर इस गेम का लुफ्त अपने मोबाइल में उठा सकेंगे।
PUBG Mobile vs PUBG: New State
वैसे तो कंपनी ने अभी आने वाले पबजी: न्यू स्टेट के सभी फीचर्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि यह मोबाइल गेम साल 2050 के प्लॉट पर आधारित होगा। यानी यह गेम पबजी मोबाइल की तुलना में अधिक आधुनिक और एडवांस होगा। गेम मैप से लेकर हथियार, गाड़ियां व लोकेशन्स भी अलग और बेहतर होंगी।
PUBG: New State के गेम प्ले में कंपनी की ओर से ड्रोन को भी जोड़ा गया है तथा इसके अलावा इस गेम में इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल की गई है। प्लेयर्स अपने हथियारों को भी अपग्रेड कर सकेंगे। ड्रोन के जरिये अतिरिक्त मदद मंगाई जा सकेगी तथा इसके साथ ही ड्रोन को एक्टिवेट करते हुए छिपे ही ठिकानों पर बम भी गिराए जा सकेंगे।
सबसे रोचक अपडेट की बात करें तो PUBG: New State के साथ अब कोई भी टीम अपने किल्ड मेंबर को दोबारा से गेम में वापिस ला सकेगी। Recriut System में एक बार मरने के बाद अगर कोई मेंबर गेम लीव नहीं करता है और उसे कंन्टिन्यू देख रहा है तो उसे टीम में फिर से जोड़ा जा सकेगा। इससे भी बड़ी बात यह कि गेम खेलने के दौरान कोई भी टीम दुश्मन टीम के खिलाड़ी को भी अपने साथ खेलने के लिए इन्वाईट कर सकती है और वह उनकी टीम में जुड़ सकता है।






















