लावा ने लॉन्च किए कम रेंज के दो एंडरॉयड फोन

Join Us icon

प्रमुख भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा ने कम कीमत में दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने लावा ए50 और लावा ए55 को उतारा है जिनकी कीमत क्रमश: 3,999 रुपये और 4,399 रुपये है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है लेकिन इसे लावा की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

लावा ए50 में 4-इंच का 480×800 रेजल्यूशन वाला डब्ल्यूवीजीए डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 512एमबी रैम मैमोरी है जबकि इंटरनल मैमोरी 8जीबी दी गई है। इसके साथ ही फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 32जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है।

एक मिनट में ही सोल्ड आउट हुआ नोकिया 6

दोहरा सिम आधारित लावा ए50 में फोटोग्राफी के लिए 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए रेजल्यूशन का सेकेंडरी कैमरा दिया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 1,550 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में वाईफाई और 3जी सपोर्ट है लेकिन 4जी नहीं है।

वीवो ने लॉन्च किए दो नए फोन वीवो वी5 प्लस और वीवो वी5 लाइट

वहीं लावा ए55 का स्पेसिफिकेशन भी बहुत ज्यादा अलग नहीं हैं। इस फोन में 4-इंच का डब्ल्यूवीजीए डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का कैमरा और वीजीए रेहजल्यूशन का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में रैम में अंतर है। लावा ए55 में 1जीबी रैम मैमोरी है। इसके साथ ही 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में वाईफाई और 3जी है लेकिन 4जी नदारद है।