6.45-इंच स्क्रीन वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है सोनी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/05/Sony-Xperia-X-Ultra.jpg

हाल में सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस8 को भारत में पेश किया है वहीं एलजी ने जी6 को उतारा है। इसी कड़ी में अब सोनी भी एक खास फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी बड़ी स्क्रीन वाले एक्सपीरिया एक्स अल्ट्रा को पेश कर सकती है। हाल में इस फोन से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। लॉन्च होने से पहले ही एक्सपीरिया एक्स अल्ट्रा का रेंंडर फोटो लीक हो गया है।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन से और भी सिक्योर होगा आपका व्हाट्सऐप, जानें कैसे करें यूज़

प्राप्त सूचना के अनुसार इस फोन को 6.45-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं फोन का असपेक्ट रेशियो भी अब तक लॉन्च फोन से अलग होगा। इसे 21:9 असपेक्ट रेशियो के साथ पेश​ किया जा सकता है। इसके मुताबिक इस फोन में थोड़ा वाइड स्क्रीन आपको देखने को मिल सकता है।

मोबाइल एक्सप्रेस पर दी गई जानकारी के मुताबिक वाइड स्क्रीन के साथ ही यह फोन बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस होगा। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके सााि ही इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। जैसा कि मालूम है फोटोग्राफी के मामले में सोनी के फोन पहले से ही स्मार्ट होते हैं। यह फोन भी आपको नाराज नहीं करेगा। सोनी एक्सपीरिया एक्स अल्ट्रा में आपको 19-मेगापिक्सल का रियर और 13-मेगापिक्सल का ​सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

महज़ 2,299 रुपये में उपलब्ध हुआ 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, जियो के साथ देगा हाई स्पीड इंटरनेट

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित हो सकता है। इसके साथ फोन में 3,050 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं इसमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन पानी व धूल अवरोधक हो सकता है। वहीं खबर के अनुसार सोनी एक्सपीरिया एक्स अल्ट्रा को दो रंगों में पेश किया जा सकता है।