लो बजट में लॉन्च हुआ Lenovo K13 Note, इसमें है 5000mAh बैटरी, 4GB रैम और 48MP कैमरा

91मोबाइल्स ने एक महीने पहले Lenovo K13 Note के एक्सक्लूसिव रेंडर्स जारी किए थे। इन रेंडर्स में फोन के डिजाइन की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब कई लीक और अफवाहों के बाद Lenovo ने आखिरकार Lenovo K13 Note स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस फिलहाल रशियन बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन Moto G10 के रीब्रांडेड मॉडल जैसा दिखता है जैसा कि हमने आपको रेंडर्स लीक करते हुए बताया था। आइए आगे आपको लेनोवो के 13 नोट के बारे में पूरी जानकारी देते हैं, जिससे आप फोन के बारे में सबकुछ जान पाएंगे।
लेनोवो K13 नोट की कीमत और उपलब्धता
Lenovo K13 Note ऑरोरा ग्रे और पर्ल सकुरा कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। डिवाइस केवल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। रूस में Lenovo K13 Note की कीमत RUB12,490 (12,663 रुपए) से शुरू होती है। डिवाइस वर्तमान में लेनोवो की आधिकारिक रूस वेबसाइट से बिक्री के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट की वैश्विक उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
लेनोवो K13 नोट की स्पेसिफिकेशन
Lenovo K13 Note में 6.5-इंच IPS LCD डिस्प्ले HD+ 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा डिवाइस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर कार्य करता है। स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें स्टोरेज को और बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट का विकल्प भी है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो K13 नोट बॉक्स से बाहर Android 11 चलाता है। पीछे की तरफ, फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है।
फोटोग्राफी के लिए K13 नोट में एक क्वाड-कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 48MP का प्राथमिक मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा है। वहीं, आगे की तरफ डिवाइस में 8MP का सेल्फी कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इस फोन में डुअल-सिम सपोर्ट, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी है। 2.0 पोर्ट। K13 नोट का डाइमेंशन 165.2 x 75.7 x 9.1 मिमी है और इसका वजन लगभग 200 ग्राम है।