22GB रैम, 640GB मेमोरी और 5600mAh बैटरी से लैस होगा दुनिया का सबसे पावरफुल फोन, बस होने ही वाली है एंट्री

Join Us icon

आज के समय में आने वाले स्मार्टफोंस में 2 जीबी या 4GB RAM नहीं बल्कि 8GB और 12GB तक की RAM दी जाने लगी है। लेकिन, Lenovo जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा बदलाव करने वाला है। दरअसल, कंपनी जल्द एक बेहद पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जो कि दुनिया का अब तक का सबसे ज्यादा रैम वाला फोन होगा। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Lenovo Legion Y90 होगा और इसमें 22GB रैम के साथ ही 640GB के इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। दरअसल, फोन में मिलने वाली 22GB रैम में 18GB ऐक्चुअल और 4GB वर्चुअल रैम है।

640GB मेमोरी

Pandayisbald नाम के एक टिप्स्टर ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Lenovo Legion Y90 फोन की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 640GB की इंटरनल मेमोरी देने के लिए कंपनी 512GB के साथ ही 128GB की स्टिक को जोड़ेगी। इसके अलावा बताया जा रहा है कि इस फोन में 5600mAh की बैटरी भी दी जा सकती है।

lenovo-legion-y90-phone

44MP सेल्फी कैमरा

इस फोन को और भी पावरफुल बनाने के लिए फोन में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी क्वालकॉम का पावरफुल और प्रीमियन चिपसेट यानी स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 देने वाली है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा रियर पर फोटोग्राफी के लिए OmniVision सेंसर से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 16 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा हो सकता है।

Lenovo Legion Y90 की स्पेसिफिकेशन्स

नई लीक के अनुसार, Lenovo Legion Y90 6.92-इंच E4 Samsung AMOLED डिसप्ले के साथ आ सकता है। इस डिसप्ले में गेमिंग के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट और 720Hz टच सैंपलिंग रेट होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि इस फोन का साइज 176 x 78.8 x 10.5 मिमी और वजन 268 ग्राम का होगा। इसलिए उम्मीद है कि यह एक भारी डिवाइस होगा।

लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा यह फोन 5600mAh की बैटरी के साथ आ सकता है जिसमें 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट होगी। हालांकि, अभी कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फरवरी में मार्केट में इसे लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here