सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ 22 जुलाई लॉन्च होगा ये पावरफुल फोन, 16जीबी रैम के साथ होंगी ढेरों खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/07/Lenovo-Legion-Gaming-Phone.jpg

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस तीसरा गेमिंग स्मार्टफोन ASUS ROG Phone 3 भारत में 22 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। वहीं, इस दिन Lenovo भी अपने बहुत-प्रतीक्षित गेमिंग स्मार्टफोन Lenovo Legion Gaming Phone को लॉन्च करेगी। हालांकि, लेनोवो इस फोन को चीन में लॉन्च करेगी। लॉन्च की तारीख की जानकारी के साथ ही कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा फोन की कोई और डिटेल को ऑफिशियल तौर पर साझा नहीं किया गया है।

लेनोवो ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo के माध्यम से अपने नए फोन की लॉन्च डेट की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे पेश किया जाएगा। जिस दिन लीजन गेमिंग फोन लॉन्च किया जाएगा, उसी दिन भारत में Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च होगा। दोनों फोन्स एक दूसरे को चुनौती देंगे। इसे भी पढ़ें: 7,000एमएएच बैटरी और 10.1 इंच डिसप्ले साथ आया Lenovo M10

हाल ही में इस लेनोवो लीजन गंमिंग फोन को AnTuTu पर स्पॉट किया गया था। यहां पर यह फोन वेबसाइट पर मॉडल L79031 के साथ देखा गया था। इसका टोटल स्कोर के प्वाइंट्स 648,871 था। साथ ही जानकारी सामने आई थी कि फोन 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के अलावा, यह फोन Adreno 650 जीपीयू, यूएफएस 3.1 और 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Lenovo ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन A7, जानें क्या हैं इसके दमदार फीचर्स

एक लीक रिपोर्ट में जानकारी सामने आई थी कि लेनोवो लीज़न फोन डुअल रियर फेसिंग कैमरा के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का। इसके साथ ही 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी स्मार्टफोन में मौजूद होगा।

गौरतलब है कि Lenovo’s Mobile Gaming Group Emerging Markets के वाइस प्रेसिडेंट Jerry Tsao ने पुष्टि कर चुके हैं कि लेनोवो लीज़न उनके ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ आएगा। शादार प्रोसेसर के साथ फोन में कई और बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।