क्या आप भी करते हैं LinkedIn पर जॉब सर्च हो जाएं सावधान, जानें क्या है पूरा मामला

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/linkedin.jpg

कुछ समय पहले सोशल मीडिया वेबसाइट Facebook और इंडियन ऐप MobiKwik यूजर्स का डाटा लीक होने का मामला सामने आया था जो अभी तक शांत नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी ओर LinkedIn पर हो रहे एक नए फर्जीवाड़े के साथ ही LinkedIn यूजर्स का डाटा ऑनलाइन लीक होने की जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है। ये संख्या कंपनी के कुल यूजर्स की दो तिहाई बताई जा रही है। इतना ही नहीं LinkedIn पर वो जॉब की तलाश कर रहे हैं। अब हैकर्स LinkedIn यूजर्स को अपना नया टारगेट बना रहे हैं।

LinkedIn का डाटा ब्रीच

डाटा ब्रीच के इस मामले में साइबर न्यूज ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार लीक हुई जानकारी में LinkedIn आईडी, पूरा नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, LinkedIn प्रोफाइल के लिंक, अन्य सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक, और अन्य काम से संबंधित डाटा शामिल है। वहीं, प्रोफेशनल्स और जॉब खोजने वालों के लिए
LinkedIn काफी पॉपुलर सोशल नेटवर्क है। इसे भी पढ़ें: Facebook Data Leak: करोड़ों के साथ हुआ धोका, भारत के 61 लाख यूजर्स इस लिस्ट में शामिल, क्या आपका डाटा तो नहीं हुआ लीक?

जॉब ऑफर से ठगे जा रहे लोग

Corona की वजह से कई लोगों की जॉब्स गई हैं। इस वजह से लोग इस साइट पर नौकरी ढूंढ रहे हैं। लेकिन, नौकरी सर्च करने के चक्कर में यूजर्स यहां हैकर्स का शिकार हो रहे हैं। Gizmodo की एक रिपोर्ट के अनुसार हैकर्स कैंपेन के जरिए यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं। रिपोर्ट में साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर eSentire का हवाला दिया गया है। eSentire ने यूजर्स को चेतावनी दी है। इसके अनुसार हैकिंग ग्रुप बिजनेस प्रोफेशनल्स को LinkedIn पर फेक जॉब ऑफर के जरिए निशाना बना रहे हैं।

जॉब की जगह यूजर्स को मिल रहा वायरस

रिपोर्ट के अनुसार हैकर्स यूजर्स को Trojan वायरस से शिकार बना हैं। यह वायरस हैकर्स यूजर के डिवाइस को ऐक्सेस और कंट्रोल कर लेते हैं। इस वजह से वो टारगेटेड यूजर के डिवाइस से किसी भी फाइल को सेंड, रिसीव,लॉन्च या डिलीट कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार ये हैकर्स Golden Chickens ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

जॉब ऑफर मैसेज

हैकर्स यूजर्स को LinkedIn पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए जॉब ऑफर करते हैं. ये जॉब ऑफर फेक होता है। इसमें Zip फाइल अटैच्ड होता है। इस Zip फाइल में वायरस छिपा हुआ होता है जो यूजर्स पर अटैक करता है। इसे भी पढ़ें: मोबाइल हैकिंग और डाटा लीक के बढ़ रहे हैं केस, डरें नहीं बचाव करें, जानें कैसे

संदेह होने पर ब्लॉक करें

कई प्रोफेशनल्स जॉब के लिए LinkedIn पर सर्च और अप्लाई करते हैं. इस वजह से अभी वो हैकर्स के टारगेट पर आ गए हैं। जब भी आप LinkedIn पर किसी से जॉब संबंधित बात कर रहे हैं और आपको उस पर संदेह होता है तो तुरंत उसे ब्लॉक करें।