एलजी का नया और सस्ता स्मार्टफोन LG K31 आया सामने, Xiaomi-Realme की टक्कर में होगा लॉन्च

साउथ कोरियन कंपनी LG को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि यह इंडियन मार्केट के लिए नई योजना बना रही है जिसके तहत अगस्त महीने तक 6 नए मोबाइल भारत में लॉन्च किए जाएंगे। एलजी की ओर से कहा गया था कि ये सभी स्मार्टफोंस बजट सेग्मेंट में ही उतारे जाएंगे जिसकी कीमत 15,000 रुपये के करीब ही होगी। इन स्मार्टफोंस की लॉन्च डिटेल से पहले ही अब LG का एक आगामी फोन गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट हो गया है जहां पता चला है कि यह मोबाइल LG K31 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
LG K31 को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है जिसे टिपस्टर स्टफलिस्टिंग्स द्वारा स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के नाम के अलावा इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है। इस लिस्टिंग में फोन की फोटो भी यूज़ की गई है जिसके फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। इस फोटो में फोन को ‘यू’ शेप वाला वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।
LG K31
एलजी के31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल पर यह फोन 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले से लैस दिखाया गया है। इस लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन यह जरूर पता चला है कि एलजी के31 की डिसप्ले 280DPI सपोर्ट करता है। इस वेबसाइट पर फोन को mdh5lm कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है।
LG K31 को प्ले कंसोल पर एंडरॉयड 10 से लैस दिखाया गया है। फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर (4x ARM Cortex-A53 + 4x ARM Cortex-A53) के साथ ही मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। इस वेबपेज पर एलजी के आगामी स्मार्टफोन को 2 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिए जाने की बात भी सामने आई है। बहरहाल LG K31 कब तक बाजार में उतारा जाएगा इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
इंडिया में लॉन्च होंगे 6 नए फोन
पिछले दिनों आई खबर के मुताबिक एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल कम्यूनिकेशन और बिजनस हेड अद्वैत विद्या का कहना है कि पिछले दो महीने में एंटी-चाइनी माहौल के कारण इंडिया में कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री में 10 गुना वृद्धि देखी गई है। अद्वैत का कहना है कि कंपनी का सबसे ज्यादा फोकस अफोर्डेबल सेगमेंट पर होगा। कंपनी इस सेगमेंट में 15,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इसक अलावा कंपनी डिस्ट्रिब्यूशन के लिए ऑनलाइन चैनल्स पर ज्यादा फोकस करेगी। कंपनी के अनुसार इंडिया में ग्रो करने का यह बिल्कुल सही समय है।
कंपनी का कहना है कि इस साल, अगस्त से हम सभी कैटगरी में छह फोन लॉन्च करेंगे – जो कि 10,000 श्रेणी से शुरू होकर आगे की कैटगरी में शामिल होंगे। कंपनी ने साल के अंत तक कॉरपोरेट बिक्री और टैबलेट बाजार में प्रवेश करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा LG भारत में 15 गुना तक प्रॉडक्शन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में दिवाली फेस्टिवल सीजन का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगी। इस दौरान इंडिया में नए स्मार्टफोन्स को खरीदा जाता है। वहीं, ई-कॉमर्स साइट पर भी कई खास ऑफर्स की पेशकश की जाती है।